एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आए पुलकित सम्राट, कहा-बॉलीवुड से निकाले जाएं जहरीले लोग

अपने पोस्ट में पुलकित ने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की है कि जो सही है उसके साथ खड़े हों. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि 10 साल पहले क्या हुआ था और न ही मुझे किसी के बारे में कुछ जानकारी है.

मुंबई: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस मुद्दे पर बहस शुरू होने के बीच अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म बिरादरी से साथ आकर जहरीले लोगों को बेदखल करने की अपील की है. 'फुकरे' के अभिनेता ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक लंबा पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा.

उन्होंने पत्र में लिखा, "समानता, स्वतंत्रता और बिना भेदभाव वाले गुणों से बने बॉलीवुड उद्योग के एक अंग के तौर पर मुझे लगता है कि मुझे आगे आकर इस आडंबर का पर्दाफाश करना होगा. मुख्य रूप से इस मामले में जिसमें तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर फिल्म के सेट पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. कहानी के बाहर आते ही मुझे आस-पास स्वाभाविक बातें सुनाई पड़ने लगीं. उन्होंने ये सब पहले क्यों नहीं कहा? उन्होंने लगभग एक दशक का इंतजार क्यों किया? नाना पाटेकर? लेकिन वे तो कितने अच्छे इंसान हैं. उन्होंने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है."

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आए पुलकित सम्राट, कहा-बॉलीवुड से निकाले जाएं जहरीले लोग

पुलकित ने फिर समाज पर चुप्पी को बढ़ावा देने के लिए आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, "एक समाज के तौर पर, कहीं ना कहीं हम चुप्पी को बढ़ावा देते हैं. हम शक्तिशाली लोगों पर गलत आरोप लगाने से इसलिए डरते हैं कि कहीं इससे हमारे करियर या सामाजिक स्थिति पर गलत प्रभाव न पड़ जाए. प्रशासन की उदासीनता से मामले में कोई फायदा नहीं मिलता."

पुलकित मानते हैं कि सबसे पहले फिल्मी दुनिया के लोगों को सक्रिय होकर प्रयास करना चाहिए और इस प्रथा को बदलना चाहिए. पुलकित ने कहा, "अगर हमें लगता है कि कोई व्यक्ति लगातार गलत व्यवहार में संलिप्त पाया जाता है और यह हमारे सामने हो रहा है तो नजर घुमाने की अपेक्षा प्रशासन से ऐसे लोगों की शिकायत करनी चाहिए."

अपने पोस्ट में पुलकित ने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की है कि जो सही है उसके साथ खड़े हों. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि 10 साल पहले क्या हुआ था और न ही मुझे किसी के बारे में कुछ जानकारी है.  मगर आप कुछ जानते हैं तो आगे आए और वो करें जो सही है.

क्या है तनुश्री दत्ता के आरोप ?

साल 2008 में तनुश्री दत्ता एक फिल्म 'हॉर्न ओके' प्लीज के लिए एक डांस नंबर शूट कर रही थी इसी दौरान एक नामी एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की. तनुश्री ने बताया ,''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ फिल्म में एक इंटिमेट सीन सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ तौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

इतना ही नहीं तनुश्री ने बताया, कि जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के निर्माता निर्देशक से की तो किसी ने भी उनकी बात को सुनना जरूरी नहीं समझा बल्कि उन्होंने नाना पाटेकर का साथ दिया. इस सबसे परेशान होकर जब तनुश्री ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया तो उन्होंने वहां राजनीतिक पार्टी एमएनएस के लोगों को बुलवाकर उन पर और उनके परिवार पर हमला भी करवाया.

ये भी पढ़ें: 

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने MeToo के तहत किया खुलासा, कहा- मेरे बिस्तर में था शख्स का हाथ

तनुश्री दत्ता-नान पाटेकर मामले पर चित्रांगदा सिंह ने कहा- हमें इंसाफ दिलाना होगा, मैं उनका समर्थन करती हूं

देर रात दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखीं सारा अली खान, ट्रेडिशनल छोड़ हॉट अंदाज अपनाया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित के भांजे ने की आत्महत्या 

Elle 18 अवॉर्ड्स में बेहद बोल्ड लुक में पहुंचीं दिशा पटानी, सामने आईं ऐसी तस्वीरें 

#MeToo: चेतन भगत की चैट के स्क्रीनशॉट हुए वायरल, पत्नी और महिला से मांगी माफी  

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, गणेश आचार्य और निर्माता-निर्देशक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई शिकायत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
'चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया...', संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने पापा पर लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
Box Office: मंगलवार को नहीं चमकी 'जना नायकन', लेकिन बनी थलपति विजय की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
मंगलवार को नहीं चमकी 'जना नायकन', लेकिन बनी विजय की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, जानें 'जना नायकन' से 'द ओडिसी' की कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget