एक्सप्लोरर

'तानाजी' को टैक्स फ्री करने पर अजय देवगन ने महाराष्ट्र सरकार को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में फिल्म को राज्य में कर मुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.फिल्म दस जनवरी को रिलीज हुई थी. अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ सौ करोड़ रुपए की कमाई कर ली है लेकिन महाराष्ट्र के गोडोली गांव के निवासी फिल्म के निर्माताओं से नाराज हैं.

मुंबई/पुणे: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ को राज्य में कर मुक्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद दिया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल रही है लेकिन महाराष्ट्र के गोडोली गांव के निवासी फिल्म के निर्माताओं से नाराज हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में फिल्म को राज्य में कर मुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. देवगन ने ट्वीट किया, ‘‘फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वारियर’ को महाराष्ट्र में कर मुक्त करने के लिए उद्धव ठाकरे जी को धन्यवादय’’ फिल्म दस जनवरी को रिलीज हुई थी. अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ सौ करोड़ रुपए की कमाई कर ली है लेकिन महाराष्ट्र के गोडोली गांव के निवासी फिल्म के निर्माताओं से नाराज हैं. दावा किया जाता है कि मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे का जन्म गोडोली में हुआ था. गांव के निवासियों का कहना है कि फिल्म में गांव का जिक्र नहीं किया गया और उन्होंने इस मुद्दे को फिल्म के निर्माताओं तक ले जाने का निर्णय लिया है, जिसमें अजय देवगन ने भूमिका निभायी है. फिल्म में मालुसरे को कोंकण के उमरत का रहने वाला दिखाया गया है. कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि मालुसरे का जन्म सतारा जिले के गोडोली गांव में हुआ था. एक स्थानीय निवासी ने कहा कि कुछ साल पहले गांव में मालुसरे के घर के अवशेष मिले थे, जिन्हें संरक्षित रखा गया है. उन्होंने कहा, ‘‘गांव में उनका स्मारक बनाने के लिए उनके घर के कुछ अवशेष का इस्तेमाल किया गया था.’’ निवासी ने कहा, ‘‘हम फिल्म निर्माताओं से नाराज हैं. उनका (मालुसरे) जन्म गोडोली में हुआ था इसलिए कम से कम यहां बिताए उनके बचपन के दिनों को दिखाया जाना चाहिए था और फिल्म की कुछ शूटिंग गांव में होनी चाहिए थी.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि 'तानाजी' के बारे में दुनिया को ‘गलत इतिहास’ बताया जा रहा है. एक अन्य स्थानीय ने कहा कि एक साल पहले उन्होंने 'तानाजी' के तेरहवें वंशज शीतल मालुसरे से अनुरोध किया था कि फिल्म में गोडोली गांव को दिखाया जाना चाहिए. ग्रामीण अब इस मुद्दे को लेकर फिल्म निर्माताओं से मिलना चाहते हैं. एक ग्रामीण ने कहा, ‘‘हम आगे की कार्रवाई के लिए इस मुद्दे को ग्रामसभा में लेकर जाएंगे.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉबी देओल, इमरान हाशमी या टाइगर श्रॉफ... कौन है YRF स्पाई यूनिवर्स का सबसे अमीर विलेन?
बॉबी देओल, इमरान हाशमी या टाइगर श्रॉफ... कौन है YRF स्पाई यूनिवर्स का सबसे अमीर विलेन?
Alpha Box office Collection: 8.30 बजे तक 'अल्फा' 15 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
8.30 बजे तक 'अल्फा' 15 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
Saturday BO Collection Live Updates: 8.30 बजे तक 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम
Live Updates: 8.30 बजे तक 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget