एक्सप्लोरर

'थोप कर प्यार नहीं कर सकते', विजय वर्मा संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच बोलीं तमन्ना भाटिया

Tamannah-Vijay: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप के रूमर्स फैले हुए है. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में लव और रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय साझा की है.

Tamannah On Love Amid Breakup Rumours With Vijay:  तमन्ना भाटिया भारत की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उनकी तमाम फिल्मों को फैंस से बेहद प्यार मिला है वही वे अपने डांस नंबर्स से भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा तमन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. अभिनेत्री अपने लस्ट स्टोरीज़ 2 के को-एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही थी, लेकिन अब रूमर्स फैले हुए हैं कि इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया है. दरअसल दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट के एक दूसरे के साथ वाली तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. जिसके इनके अलग होने की अफवाहें फैली हुई हैं. हालांकि तमन्ना ने इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने हाल ही में एक नए इटरव्यू में प्यार और रिश्ते को लेकर बात की.

'प्यार' और 'रिलेशनशिप' दो अलग कॉन्सेप्ट हैं
तमन्ना भाटिया हाल ही में ल्यूक कॉटिन्हो के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के लिए पहुंची थीं. इस दौरान   उन्होंने बताया कि 'प्यार' और 'रिलेशनशिप' दो अलग कॉन्सेप्ट हैं.तमन्ना ने कहा, "मुझे हाल ही में एहसास हुआ कि लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि प्यार क्या है और रिश्ता क्या है. मेरा मतलब केवल औरत और मर्द के रिश्ते में ही नहीं  बल्कि दोस्तों के बीच भी ऐसा होता है. जिस पल प्यार कंडीशनल हो जाता है, मुझे लगता है, उसी पल से, यह प्यार नहीं रह जाता है. प्यार का आइडिया केवल अनकंडीशनल हो सकता है."

तमन्ना ने कहा थोप कर प्यार नहीं कर सकते
तमन्ना ने आगे कहा कि प्यार हमेशा एकतरफ़ा होता है,  यह आपका प्यार है. दो लोग अलग-अलग एक-दूसरे से प्यार कर सकते हैं, लेकिन ये एकतरफा काम ही है. एक्ट्रेस ने आगे कहा, "अगर मुझे किसी से प्यार करना है, तो मुझे उन्हें फ्री रहने देना होगा. मुझे लगता है कि आप उस व्यक्ति पर अपने विचार थोप कर प्यार नहीं कर सकते. वे जो हैं आप उन्हें उसी वजह से प्यार करते हैं वे क्या बनने जा रहे हैं क्योंकि लोग स्टेबल नहीं रहते हैं."

विजय वर्मा से शादी करना चाहती थीं तमन्ना भाटिया?
जब तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की वजह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल सियासत डेली की एक रिपोर्ट की मानें तो शादी पर उनके अलग-अलग विचारों के कारण यह जोड़ा अलग हो गया. 30 साल की तमन्ना भाटिय विजय के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए 'एक्साइटेड' थीं, लेकिन विजय इंतजार करना चाहते थे. इसके कारण लगातार झड़पें हुईं और कुछ हफ्ते पहले वे अलग हो गए.

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की लव स्टोरी कैसे हुई थी शुरू
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने लस्ट स्टोरीज़ 2 में एक साथ काम किया था. यहीं से  उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. इसकी रैप-अप पार्टी के दौरान, विजय ने तमन्ना से बाहर जाने के लिए पूछा. इस जोड़े ने जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी और उन्हें एक साथ वेकेशन पर स्पॉट किया गया जिसके बाद इनके अफेयर के रूमर्स फैल गए. बाद में, 2023 में फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना ने विजय संग रिलेशनशिप की अफवाहों को कंफर्म कर दिया था. वहीं विजय वर्मा ने शुभंकर मिश्रा को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपने रिश्ते को सीक्रेट नहीं रखना चाहते थे.

ये भी पढ़ें: रान्या राव करती थीं सोने की तस्करी, कन्नड़ एक्ट्रेस ने खुद कबूला जुर्म, इंटरनेशनल ट्रिप की बताई पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काला हिरण' फिल्म केस में सलमान खान को राहत, दिल्ली HC ने टीजर हटाने का आदेश दिया
'काला हिरण' फिल्म केस में सलमान खान को राहत, दिल्ली HC ने टीजर हटाने का आदेश दिया
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' की एंडिंग कैसी होगी? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा
'रामायण' की एंडिंग कैसी होगी? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा
अजय की चौहान में विक्रांत मैसी की एंट्री, किरदार का भी चल गया पता!
अजय की चौहान में विक्रांत मैसी की एंट्री, किरदार का भी चल गया पता!

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget