एक्सप्लोरर

रान्या राव करती थीं सोने की तस्करी, कन्नड़ एक्ट्रेस ने खुद कबूला जुर्म, इंटरनेशनल ट्रिप की बताई पूरी कहानी

Ranya Rao: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हाल ही में अभिनेत्री को सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था.

Ranya Rao Admits Gold Recovery: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को हाल ही में कथित सोना तस्करी मामले में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था. वहीं अब यह खुलासा हुआ है कि अभिनेत्री ने डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस रेवेन्यू (डीआरआई) को दिए अपने बयान में अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

रान्या राव ने कबूला जुर्म
दरअसल सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक डीआरआई को दिए अपने पहले बयान में रान्या राव ने कबूल किया है कि उनके पास से सोने की ईंट के 17 टुकड़े बरामद किए गए थे. राव ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने न केवल दुबई बल्कि यूरोप, अमेरिका और मिडिल ईस्ट की भी यात्रा की है. हालांकि, एक्ट्रेस ने इससे ज्यादा और जानकारी शेयर करने से इंकार कर दिया है और अधिकारियों से रेस्ट करने की इजाजत मांगी है.

अधिकारियों की रडार पर थीं रान्या राव
पुलिस महानिदेशक (कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी राव लगातार दुबई ट्रैवलिंग के कारण अधिकारियों के रडार पर थीं. उसने कथित तौर पर पिछले साल में 30 बार और 15 दिनों में चार बार शहर की यात्रा की, और हर बार कई किलो सोना वापस लेकर आई थी.

रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद, बेंगलुरु राजस्व खुफिया निदेशालय ने छापेमारी के दौरान उनके बेंगलुरु स्थित घर से 2.06 करोड़ रुपये की गोल्ड ज्वेलरी और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे. गिरफ्तारी के बाद रान्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एक्ट्रेस ने जमानत के लिए भी याचिका दायर की थी लेकिन आर्थिक अपराध न्यायालय ने उनकी जमानत पर शुक्रवार तक आदेश सुरक्षित रख लिया था. 

रान्या के पति जतिन हुक्केरी की भी जांच कर रही पुलिस
कर्नाटक में सबसे बड़ी सोने की बरामदगी में से एक माने जार रहे इस मामले में रान्या राव के पति जतिन हुक्केरी भी जांच के दायरे में हैं. पुलिस ने आरोप लगाया है कि वह अभिनेत्री के साथ अक्सर दुबई जाता था, जहां से वह कथित तौर पर सोने की तस्करी करती थी.  हुक्केरी ने लगभग चार महीने पहले ताज वेस्ट एंड में रान्या राव से एक हाई-प्रोफाइल शादी की थी.  जिसके बाद वे बेंगलुरु के पॉश लावेल रोड में एक हाई-एंड अपार्टमेंट में रहने लगे. हुक्केरी पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं, उन्होंने बेंगलुरु के आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. उन्होंने डिसरप्टिव मार्केट इनोवेशन में विशेषज्ञता के साथ लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट - एक्जीक्यूटिव एजुकेशन में आगे की पढ़ाई की.

ये भी पढ़ें:-जब कॉलेज के कैंपस में सलमान खान को बिकिनी पहनकर दौड़ना पड़ा था, किस्सा जान खूब हंसेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office Live Updates: नई रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भारी पड़ रही 9 दिन पुरानी 'पेद्दी', जानें- 3.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: नई रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भारी पड़ रही 9 दिन पुरानी 'पेद्दी', जानें- 3.30 बजे तक का कलेक्शन
Thursday Box Office: गुरुवार को 'पेद्दी' की भी हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म से पिछ़़ड़ी 'है जवानी...' 'बंदर' हुई बेहाल, जानें- कलेक्शन
गुरुवार को 'पेद्दी' की भी हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म से पिछ़़ड़ी 'है जवानी...' 'बंदर' हुई बेहाल, जानें- कलेक्शन
जून महीने में किस फिल्म ने किया अब तक सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन? साउथ वर्सेज बॉलीवुड में आगे निकली ये फिल्म
जून महीने में किस फिल्म ने किया अब तक सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन? साउथ वर्सेज बॉलीवुड में आगे निकली ये फिल्म
'मजबूत सहारे को खो दिया...', भारतीराजा के निधन से टूटीं राधिका सरथकुमार, लिखा इमोशनल नोट
'मजबूत सहारे को खो दिया...', भारतीराजा के निधन से टूटीं राधिका सरथकुमार, लिखा इमोशनल नोट

वीडियोज

China ने चली चाल! India ने दिखाई आंख! खेल हुआ INTERNATIONAL! |ABPLIVE
Weather Alert: सावधान! आ गया GODZILLA EL-NINO ! भारत पर होगा खतरनाक असर ABPLIVE
sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- '48 घंटे तक चुनाव आयोग ने...'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- '48 घंटे तक चुनाव आयोग ने...'
ममता बनर्जी का जिक्र कर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, 'जब इंदिरा गांधी चुनाव हारी थीं तो...'
ममता बनर्जी का जिक्र कर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, 'जब इंदिरा गांधी चुनाव हारी थीं तो...'
Iran-US War: पीस टॉक पर ग्रीन सिग्नल! US ईरान को देगा बड़ा तोहफा, 16 बिलियन डॉलर के फ्रीज फंड को करेगा अनलॉक
पीस टॉक पर ग्रीन सिग्नल! US ईरान को देगा बड़ा तोहफा, 16 बिलियन डॉलर के फ्रीज फंड को करेगा अनलॉक
श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराए पर लिया आलिशान घर, हर महीने के किराए में आ सकती है एक लग्जरी कार
श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराए पर लिया आलिशान घर, हर महीने के किराए में आ सकती है एक लग्जरी कार
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: कंगना की अदद हिट की हसरत पूरा कर पाएगी 'भारत भाग्य विधाता'? जानें कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
Petrol-Disel Crisis: पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
NEET UG 2026 Re- Exam: NEET री-एग्जाम पर NTA का बड़ा फैसला, स्टूडेंट्स को मिलेंगे 15 मिनट ज्यादा, 21 जून को होनी है परीक्षा
NEET री-एग्जाम पर NTA का बड़ा फैसला, स्टूडेंट्स को मिलेंगे 15 मिनट ज्यादा, 21 जून को होनी है परीक्षा
Embed widget