एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस के WAR में एक्शन स्टार्स पर भारी पड़े चिरंजीवी, 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर हुए 'वॉर' में चिरंजीवी दोनों एक्शन स्टार्स पर भारी पड़े हैं. सभी भाषाओं की कमाई के मामले में 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' ने दो अक्टूबर को 'वॉर' से बहुत ज्यादा कमाई की है.

नई दिल्ली: दो अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' के साथ चिरंजीवी की फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' भी रिलीज हुई. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर हुए 'वॉर' में चिरंजीवी दोनों एक्शन स्टार्स पर भारी पड़े हैं. सभी भाषाओं की कमाई के मामले में 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' ने दो अक्टूबर को 'वॉर' से बहुत ज्यादा कमाई की है.

'वॉर' हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है. सभी भाषाओं की बात करें तो इस फिल्म ने 53.35 करोड़ की कमाई की है. 'वॉर' के हिंदी वर्जन ने 51.60 करोड़ और तमिल और तेलुगू वर्जन ने 1.75 करोड़ की कमाई की है. वहीं, 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' ने तीनों भाषाओं में कुल 60.75 करोड़ की कमाई की है. 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 2.60 करोड़ की कमाई की है. 

स्क्रीन्स की बात करें तो वॉर को 4000 स्क्रीन्स मिले हैं वहीं, नरसिम्हा रेड्डी 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है.

बॉक्स ऑफिस के WAR में एक्शन स्टार्स पर भारी पड़े चिरंजीवी, 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बता दें कि नरसिम्हा रेड्डी एक तेलुगू बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा है. इसमें ब्रिटिश इंडिया के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा नरसिम्हा रेड्डी की कहानी दिखाई गई है . फिल्म में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने नरसिम्हा रेड्डी का किरदार निभाया है. इसमें हिंदी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने बॉलीवुड सितारों को भी जगह दी है. अमिताभ बच्चन के साथ-साथ इसमें नयनतारा, तमन्ना भाटिया, रवि किशन, विजय सेतुपति और जगपति बाबू जैसे कई दिग्गज कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें-

रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद भी 'बाहुबली 2' से पीछे रह गई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर'

ऋतिक-टाइगर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, WAR की सक्सेस पर दिया ये रिएक्शन

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी WAR, जानें पिछली फिल्मों की कमाई

'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' को सुरेंद्र रेड्डी ने डायरेक्ट किया है और  चिरंजीवी के बेटे रामचरण तेजा ने इसे प्रोड्यूस किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का पूरा बजट 200 करोड़ रुपए है. इस बजट में से 54 करोड़ रुपए महज आठ मिनट के सीन पर खर्च किए गए हैं. 

'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' की पहले दिन की कमाई को देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म जल्द ही अपने बजट का पैसा वसूल कर लेगी. इस फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छा रिव्यू मिला है. यहां पढ़ें क्रिटिक्स रिव्यू

वहीं, 'वॉर' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे हैं. कमाई के आंकड़े बता रहे हैं कि दो एक्शन स्टार्स को एक साथ देखना दर्शकों को पसंद आ रहा है. यशराज के बैनर तले बनी इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. इसमें वाणी कपूर और आशुतोष राणा भी दिखे हैं. यहां पढ़ें मूवी रिव्यू

War Public Review: कैसी है Hrithik Roshan और Tiger Shroff की फिल्म 'वॉर' ? देखिए ऑडिएंस का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला फिल्म का ये सीक्रेट
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला ये सीक्रेट
'मिर्जापुर: द मूवी' का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट
'मिर्जापुर: द मूवी' का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट
लगातार फिल्में रिजेक्ट कर रहे थे मनोज बाजपेयी, फिर इन 3 डायरेक्टर से मिलकर बदल गई जिंदगी
लगातार फिल्में रिजेक्ट कर रहे थे मनोज, फिर इन 3 डायरेक्टर ने बदल दी जिंदगी
शाहिद कपूर की कौन सी आदत से परेशान हैं मीरा राजपूत? कपिल शर्मा शो में खोले कई राज
शाहिद कपूर की कौन सी आदत से परेशान हैं मीरा राजपूत? कपिल शर्मा शो में खोले कई राज

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget