एक्सप्लोरर

Birthday Special: सीएए का विरोध करने पर शो से बेदखल हुए थे ये एक्टर, टीवी इंडस्ट्री के खिलाफ उठा चुके हैं आवाज

Birthday Special: इस एक्‍टर को सीएए का विरोध करना काफी भारी पड़ गया था. अभिनेता को रातों-रात पॉपुलर शो 'सावधान इंडिया' से बाहर निकाल दिया गया था.

Birthday Special: आज हम आपको एक ऐसे कलाकार से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो अपने क्रांतिकारी मिजाज के लिए जाने जाते थे. छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके इस एक्टर ने कई यादगार किरदार निभाए हैं. 

'सावधान इंडिया' से मिली अलग पहचान
इन्होंने फिल्म 'सत्या' से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिर टीवी शो 'सावधान इंडिया' को होस्ट कर लोगों के दिलों पर राज किया. अगर अब भी आप पहचान नहीं पाए तो बता दें कि यहां बात एक्टर सुशांत सिंह की हो रही है. 9 मार्च को एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं. तो चलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

सीएए का विरोध करना पड़ा भारी 
सुशांत ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी शो 'सावधान इंडिया' से मिली. यह शो सुशांत के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ. उन्होंने इस शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाई. सब सही चल रहा था कि एक दिन ऐसा आया जब उनके करियर पर पूर्ण विराम लग गया. उन्हें रातों-रात इस शो से बाहर निकाल दिया गया. ये किस्सा है साल 2019 का जब एक्टर ने नागरिकता संशोधन कानून(CAA) का विरोध किया था. जिस दिन उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी. उसी दिन उन्हें शो से बाहर किए जाने का नोटिस भेज दिया गया. 

वहीं इस बारे में जब सुशांत से पूछा गया तो उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मैं प्रोटेस्ट में गया था और फिर उसी दिन रात में मेरे पास मैसेज आया कि शो पर आज मेरा आखिरी दिन होगा. यह एक इत्तेफाक हो सकता है या फिर बनी बनाई योजना थी. मैं कयास नहीं लगाना चाहता.'

इन फिल्मों में किया शानदार काम
बता दें कि सुशांत ने अपने लंबे करियर में 'कौन', 'जोश', 'जंगल', 'डरना मना है', 'लक्ष्य', जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन किया. वहीं अजय देवगन की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी. सुशांत ने एक महान क्रांतिकारी 'सुखदेव' का किरदार निभाया था.  

टीवी इंडस्ट्री के खिलाफ उठाई थी आवाज
वहीं हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री का काला सच उजागर किया था. उन्होंने कहा था यहां बच्चों को गैरकानूनी तरीके से काम करवाया जाता है. सीरियल की शूटिंग के लिए बच्चों के एग्जाम छुड़वा दिए जाते हैं. 18-20 घंटे काम करवाया जाता है, जबकि कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता है कि 5 घंटे से ज्यादा आप काम नहीं करवा सकते. 

ये भी पढ़ें: Shaitaan First Day Box Office Prediction: एडवांस बुकिंग में अजय देवगन की फिल्म ने ‘ड्रीम गर्ल’ को दी टक्कर, क्या पहले दिन इसे धूल चटाएगी ‘शैतान’?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget