एक्सप्लोरर

Sushant Singh Suicide: संजय लीला भंसाली ने पुलिस के सामने इंडस्ट्री को लेकर किए कई खुलासे

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में फ़िल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली से हाल ही में पूछताछ की गई है. इस पूछताछ में संजय लीला भंसाली ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में फ़िल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली से हाल ही में पूछताछ की गई है. इस पूछताछ में संजय लीला भंसाली ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. भंसाली ने पुलिस को बताया कि वो सुशांत के काम से काफ़ी प्रभावित थे और उन्हें अपनी फ़िल्मों के लिए कास्ट करना चाहते लेकिन यशराज ने उन्हें बताया कि सुशांत उनकी बिग बजट फ़िल्म 'पानी' कर रहा है जिसके की वजह से सुशांत को वो कास्ट नहीं कर सके.

इस पर भंसाली ने पुलिस को बताया कि इंडस्ट्री में ऐसा होना आम बात है कई बार कुछ एक्टर के साथ आप काम करना चाहते हो लेकिन कई कारणों की वजह से वैसा नहीं हो पाता. भंसाली ने बताया, ''मैंने तीन बार कैटरीना के साथ फ़िल्म करने की कोशिश की लेकिन डेट्स मैच नहीं होने के कारण उन्हें कास्ट नहीं कर सका. वहीं राम लीला के लिए मैं पहले सलमान और ऐश्वर्या को कास्ट करना चाहता था लेकिन वो भी नहीं हो पाया. इंडस्ट्री में ये होते रहता है और ये एक्टर भी भली भांति जानते हैं.''

बांद्रा पुलिस स्टेशन में करीब 3 घण्टे की पूछताछ के बाद रवाना हुए संजय लीला भंसाली मुम्बई के सांताक्रुज पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे. जहां डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और उनकी टीम ने उनसे अलग से 1 घण्टे पूछताछ की जहां संजय लीला भंसाली ने ये जानकारीयां दी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बांद्रा पुलिस थाने मेघ संजय लीला भंसाली से कुल 30 से 35 सवाल पूछे गए जिसमे उनसे पूछा गया कि जवाब में सजंय लीला भंसाली ने बताया, ''मैंने सुशान्त को किसी फिल्म से ड्रॉप नहीं किया था, न ही उन्हें रिप्लेस किया गया था. सुशान्त सिंह राजपूत से मेरी मुलाकात साल 2012 में स्वरस्वती चंद्रा नाम के एक सिरियल की कॉस्टिंग के दौरान हुई थी. लेकिन सुशान्त को उस वक्त इस सीरियल के लिए कास्ट नही किया गया था हालांकि मैं एक्टिंग स्कील से प्रभावित था.''

उन्होंने बताया, ''साल 2013 में आई रामलीला और साल 2015 में आई बाजीराव मस्तानी के लिए 2 बार मैंने सुशान्त सिंह राजपूत को एप्रोच किया था लेकिन उस दरम्यान वो यशराज फ़िल्म के बैनर तले बन रही फिल्म 'पानी' के वर्कशॉप और शेड्यूल में व्यस्त थे. एक डायरेक्टर के तौर पर मैं उनका पूरा एटेंशन और डेडिकेशन चाहता था लेकिन अपने ही शेड्यूल की व्यस्तता के चलते सुशान्त ने खुद इन दोनों फिल्मों के लिए मुझे मना कर दिया था. जिसके बाद मैंने सुशान्त से दोबारा फिल्मों को लेकर कोई बात नहीं की.''

भंसाली ने पुलिस को बताया कि सुशान्त को मैं एक फ़िल्म अभिनेता के तौर पर उसी तरह जानता था जैसे की बाकी कलाकारों को जानता हूं. वो मेरे इतने करीबी नहीं थे कि वो मुझसे निजी बातें साझा करें. उनके डिप्रेशन की बात मुझे पता नहीं थी. साथ ही भंसाली ने बताया कि साल 2016 के बाद वो सुशान्त सिंह राजपूत से केवल 3 बार फ़िल्म शोज में मिले थे लेकिन इस दौरान उनकी उनसे किसी फिल्म को करने को लेकर या फिर किसी चीज पर बात नहीं हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें- 'जना नायकन'-'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'जना नायकन'-'धमाल 4' का भी हुआ बंटाधार, जानें- कलेक्शन
Spider Man BO Day 12: दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, जानें- 450 करोड़ से रह गई कितनी दूर
दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा अपना घर, अंडरवर्ल्ड के लोगों को देते थे गालियां, जानें सुनील शेट्टी के दिलचस्प किस्से
अंडरवर्ल्ड के लोगों को गालियां देते थे सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा था अपना घर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget