एक्सप्लोरर

सुशांत के पूर्व कुक का खुलासा, दिसंबर में बहन प्रियंका और मीतू से मिलने से कर दिया था इंकार

सुशांत के पूर्व कुक अशोक कुमार ने खुलासा किया है कि वो अपनी बहनों से दूर हो गए थे . उनका कहना है कि सुशांत के डिप्रेशन में जाने की बात उन्होंने कभी नहीं सुनी.

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनसे काफी करीब से जुड़े लोग उनकी संदेहास्पद मौत के दो महीने बाद भी सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं. इसी तरह का एक खुलासा सुशांत के पूर्व कुक अशोक कुमार खासू ने किया है. खासू का कहना है कि भैया (सुशांत) के डिप्रेशन में जाने की बात उन्होंने कभी नहीं सुनी.

नेपाल के लुम्बीनी के निवासी अशोक तीन साल (2016-2019) तक सुशांत के साथ रहे. यही नहीं रिया चक्रवर्ती के सुशांत के जीवन में आने के बाद भी वह पांच महीनों तक सुशांत के कुक रहे. अशोक 2016 से 2019 तक जॉगर्स पार्क स्थित लिटिल हाइट्स अपार्टमेंट और कैप्री हाइट्स अपार्टमेंट में सुशांत के साथ रहे.

अशोक ने कहा, "भैया कभी डिप्रेशन में जा ही नहीं सकते. वह इन चीजों से दूर थे. और उनके डिप्रेशन में जाने की बात तो अब सामने आ रही है. मैंने तो ऐसा कभी नहीं सुना. तीन साल तक मैं परछाई की तरह उनके साथ रहा लेकिन मैंने कभी इस तरह का कुछ महसूस नहीं किया. इसमें जरूर कुछ गड़बड़ है."

ये भी पढ़ें: सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह का बड़ा आरोप, कहा- खुदकुशी नहीं बल्कि हुई है उसकी हत्या

तीन साल तक सुशांत के खाने पीने का ख्याल रखने वाले अशोक ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि यूरोप टूर के बाद भैया काफी बदल गए थे. अशोक ने कहा, "भैया और रिया अक्टूबर 2019 के पहले सप्ताह में यूरोप टूर पर गए थे. वे 28 अक्टूबर को लौटे थे. लौटने के बाद वह काफी बदल गए थे. तब मैं उनके साथ नहीं था लेकिन उनका केयर करने वाला नीरज और उनका नया कुक (जिसे रिया ने रखा था) केशव ने बताया कि साहब काफी बदल गए हैं और पहले की तरह जॉली नहीं रह गए हैं."

ये भी पढ़ें: ED के सामने रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे, बताया- यूरोप ट्रिप के बाद बिगड़ी थी तबीयत

अशोक ने यह भी कहा कि इस दौरान उन्होंने सुशांत से फोन पर कई बार सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन सुशांत ने जवाब नहीं दिया. इसके बाद दिसम्बर-2019 में वह सुशांत की बहन मीतू और प्रियंका के साथ उनसे मिलने जब उनके घर पहुंचे तो सुशांत ने मिलने से इंकार कर दिया.

अशोक ने कहा, "यह बड़ा हैरान करने वाला था. सुशांत सर की अपनी बहनों के साथ जिस तरह का रिश्ता था, उसको देखते हुए मैं काफी हैरान था. मीतू दीदी तो रोने लगी थीं. सुशांत सर को जब मीतू दीदी ने मैसेज किया कि भाई हम मुम्बई में हैं और तुमसे मिलना चाहते हैं तो उन्होंने मैसेज का जवाब मैसेज से ही दिया और कहा कि अभी मैं मीटिंग में व्यस्त हूं और मिल नहीं सकता. जबकि उस समय सुशांत सर के पास कोई भी नया प्रोजेक्ट नहीं था. दिल बेचारा पूरा हो चुका था और आगे किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं चल रहा था."

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व सहायक का आरोप, 'नहीं कर सकते खुदकुशी, हुई है हत्या'

अशोक ने बताया कि प्रिंयका ने हालांकि जनवरी में सुशांत सर से मुलाकात की थी क्योंकि वह मुम्बई आकर उनके पास लम्बे समय तक रहा करती थीं लेकिन रिया मैडम के उनकी जिंदगी में आने के बाद यह सिलसिला कम हो गया था.

अशोक ने यह भी कहा कि सुशांत सर के मामले में जितने भी लोग सामने आकर मीडिया के सामने बयान दे रहे हैं, उनमें से अधिकांश लोग झूठ बोल रहे हैं. इनमें से किसी को सच पता नहीं और जिन लोगों को कुछ पता है वे किसी को बता नहीं रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

47 की उम्र में सिंगल रहने पर यूजर ने किया था ट्रोल, शमिता शेट्टी ने भी लगा दी क्लास, बोलीं- 'तुमने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाई? '
सिंगल स्टेट्स पर यूजर ने किया था ट्रोल, शमिता शेट्टी ने भी लगा दी क्लास, बोलीं- 'तुमने शादी करके क्या उखाड़ लिया? '
तलाक के वक्त करिश्मा कपूर-संजय कपूर के बीच क्या हुई थी डील? बच्चों, प्रॉपर्टी और करोड़ों की सेटलमेंट का सच
करिश्मा कपूर ने तलाक में क्या-क्या लिया? प्रॉपर्टी, बच्चों और पैसों पर हुआ था बड़ा समझौता
Raja Shivaji BO Day 27: 'राजा शिवाजी' की नहीं थम रही रफ्तार, चौथे बुधवार भी खूब छापे नोट, जानें- 27 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
'राजा शिवाजी' की नहीं थम रही रफ्तार, जानें- 27 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
बकरीद पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'BMC और सरकार के दिशा निर्देश...'
बकरीद पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'BMC और सरकार के दिशा निर्देश...'
Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
Eid Ul Adha 2026: ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- 'सच्चे मित्र की तरह...'
ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- 'सच्चे मित्र की तरह...'
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget