एक्सप्लोरर

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह का बड़ा आरोप, कहा- खुदकुशी नहीं बल्कि हुई है उसकी हत्या

केके सिंह के वकील विकास सिंह ने सीधेतौर पर सुशांत सिंह की मौत को हत्या बताया है. उनका कहना है कि किसी ने भी सुशांत सिंह राजपूत को फांसी के फंदे पर लटके हुए नहीं देखा, ऐसे में ये कैसे माना जाए कि उन्होंने खुदकुशी की थी.

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला लगातार उलझता जा रहा है. अब इस मामले में पर सुशांत के पिता केके सिंह के वकील ने इसे मर्डर बताया है. केके सिंह के वकील विकास सिंह ने सीधेतौर पर सुशांत सिंह की मौत को हत्या बताया है. उनका कहना है कि किसी ने भी सुशांत सिंह राजपूत को फांसी के फंदे पर लटके हुए नहीं देखा, ऐसे में ये कैसे माना जाए कि उन्होंने खुदकुशी की थी.

हालांकि इस मामले में विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती के अलावा अब उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी पर भी संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि सिद्धार्थ पिठानी एफआईआर दर्ज होने से पहले लगातार परिवार की मदद कर रहा था. इतना ही नहीं वो लगातार परिवार को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ भड़का रहा था, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद उसने अचानक से रंग बदल दिए.

केके सिंह के वकील ने उठाए ये सवाल?

  • क्राइम सीन के साथ छेड़कानी की गई, किसी ने भी सुशांत  सिंह राजपूत को फांसी के फंदे पर लटका हुआ क्यों नहीं देखा?
  • सिद्धार्थ पिठानी ने कहा कि उसने चाबी बनाने वाले को बुलाया था, फिर चाबी बनाने वाले के सामने गेट क्यों नहीं खोला गया?
  • सिद्धार्थ पिठानी ने गेट खोलने से पहले चाबी बनाने वाले को बाहर क्यों भेजा?
  • सुशांत सिंह की बहन केवल 10 मिनट दूर ही रहती थीं, फिर उनके आने का इंतजार क्यों नहीं किया गया?
  • सुशांत के गले पर कपड़े का नहीं बल्कि किसी बेल्ट जैसा निशान मिला?

वकील ने ये भी आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के बाद अचानक सिद्धार्थ परिवार के विरुद्ध खड़ा हो गया. मामला दर्ज होने के बाद सिद्धार्थ पिठानी ने परिवार के खिलाफ मुंबई पुलिस को मेल किया जिसमें उन्होंने कहा कि परिवार उन पर रिया के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रहे हैं. इतना ही नहीं रिया ने सिद्धार्थ के इस मेल को सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व सहायक का आरोप, 'नहीं कर सकते खुदकुशी, हुई है हत्या'

ED भी कर रही सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ

सिद्धार्थ पिठानी अब ईडी के निशाने पर भी आ गए हैं. सोमवार को पांच घंटे से अधिक समय तक वित्तीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की.

ईडी के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि पिठानी से सुशांत के वित्तीय विवरण से संबंधित सवाल पूछे गए और यह भी पूछा गया कि क्या उसने दिवंगत अभिनेता के पैसों का इस्तेमाल किसी तरह से किया है या उनसे उधार लिए हैं. सुशांत द्वारा अपनी कंपनियों में लगाए गए पैसों के बारे में भी उनसे पूछा गया है जिसमें सुशांत, उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती तीनों शामिल थे.

ये भी पढ़ें: ED के सामने रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे, बताया- यूरोप ट्रिप के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ईडी के अधिकारियों ने पिठानी से दिवंगत अभिनेता का रिया और उनके परिवार संग रिश्ते के बारे में पूछा. उनसे इन्नसेई वेंचर्स के बारे में भी सवाल पूछे गए जिसे सुशांत ने साल 2018 में वरुण माथुर के साथ मिलकर लॉन्च किया था. ईडी ने जानना चाहा कि सुशांत ने कंपनी में किस तरह के निवेश किए.

ईडी पिठानी से इस पर भी सवाल पूछ सकती है कि क्या रिया अपने खर्चे के लिए सुशांत के क्रेडिट कॉर्डस या अन्य वित्तीय लेनदेन का इस्तेमाल करती थीं और क्या वह उनके अन्य स्टाफ या बॉडीगॉर्डस से भी काम लेती थीं. ईडी अब तक इस मामले की अपनी जांच में छह लोगों से पूछताछ कर चुकी है. मंगलवार को सुशांत की बहन मीतू सिंह से भी पूछताछ की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 6 बजे तक कलेक्शन 80 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 6 बजे तक कलेक्शन 80 करोड़ के पार
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
'रामायण' का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, फिल्म की तारीफ में कही ये बात
'रामायण' का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, फिल्म की तारीफ में कही ये बात

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget