एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग, लगाया ये बड़ा आरोप

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा है कि रिया की वजह से सुशांत परिवार से दूर हो गया था. इतना ही नहीं रिया लगातार सुशांत के पैसे और कार्ड का इस्तेमाल करती रहीं.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में दर्ज हुई एफआईआर के बाद अब सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती को शातिर करार देते हुए कहा है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को उसके परिवार से दूर कर दिया था. इतना ही नहीं सुशांत के पैसों पर भी रिया का कब्ज़ा था और रिया की वजह से ही ऐसे हालात बने, जिसकी वजह से सुशांत की मौत हुई. इस मामले की निष्पक्ष जांच की जरूरत है.

रिया ने सुशांत को परिवार से अलग कर दिया था और उसके पैसे मनचाहे ढंग से खर्च कर रहीं- वकील सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा है कि रिया की वजह से सुशांत परिवार से दूर हो गया था. इतना ही नहीं रिया लगातार सुशांत के पैसे और कार्ड का इस्तेमाल करती रहीं. इस बात की जानकारी सुशांत के नौकर लगातार परिवार को देते रहते थे. विकास सिंह के मुताबिक सुशांत के साथ रहने वाले नौकर लगातार परिवार को बताते थे कि किस तरह से रिया सुशांत के पैसे का धड़ल्ले से इस्तेमाल करती हैं, लेकिन परिवार ने इस वजह से कुछ नहीं कहा क्योंकि वह सुशांत की निजी जिंदगी में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते थे.

विकास सिंह ने कहा कि इस बीच ऐसी जानकारी भी आई है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये भी पिछले 1 साल में खर्च किए गए और यह वह वक्त था जब रिया सुशांत के पैसे खर्च कर रही थीं. अब यह पैसा कहां खर्च किया गया, किसने खर्च किया इन सब तथ्यों की जांच जरूरी है.

पटना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर तो अब मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करना चाहिए- विकास सिंह सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि भले ही मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी हो, लेकिन अब इस मामले की जांच पटना पुलिस को ही करनी चाहिए. क्योंकि इस मामले में इससे पहले तक कोई एफआईआर नहीं थी और अब पहली एफआईआर पटना पुलिस ने दर्ज की है. लिहाज़ा कानून के हिसाब से मुंबई पुलिस को पटना पुलिस की जांच में सहयोग करना चाहिए.

पटना पुलिस भी एफआइआर दर्ज करने में कर रही थी आनाकानी वकील विकास सिंह ने बताया कि पहले पटना पुलिस इस मामले में केस दर्ज नहीं करना चाहती थी, क्योंकि सीधे बॉलीवुड के लोगों का नाम आ रहा था, जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की गई और उनको पूरे केस के बारे में बताया गया, जिसके बाद नीतीश कुमार ने सरकार में मंत्री संजय झा को अधिकृत किया. संजय झा ने इस मामले में मदद करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई.

परिवार में गमगीन माहौल की वजह से एफआईआर दर्ज करवाने में हुई देरी सुशांत की मौत के बाद मामला दर्ज करवाने में हुई देरी पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह की मौत की वजह से पूरा परिवार गमगीन था और सुशांत के पिता खुद मुंबई जा नहीं सकते थे. इसी वजह से जब वह खुद को थोड़ा संभाल पाए तब उन्होंने मामला दर्ज करवाया है.

परिवार कर रहा है रिया की गिरफ्तारी की मांग सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह का साफ तौर पर कहना है कि अब इस मामले में जबकि पटना पुलिस एफआईआर दर्ज कर चुकी है और जांच कर रही है तो रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जिससे कि पता चल सके कि आखिर सुशांत के लिए ऐसे हालात क्यों बन गए कि उसको कथित तौर पर खुदकुशी करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: 'गोल्डन एरो' स्क्वाड्रन में शामिल होंगे बाहुबली राफेल, पाकिस्तान को दो युद्धों में चटा चुकी है धूल  अंबाला में वाटर सैल्यूट के साथ हुआ राफेल का स्वागत, जानें क्या होता है वाटर सैल्यूट 
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget