एक्सप्लोरर

अंबाला में वाटर सैल्यूट के साथ हुआ राफेल का स्वागत, जानें क्या होता है वाटर सैल्यूट

राफेल विमान अंबाला पहुंच गए हैं. यहां वाटर सैल्यूट के साथ राफेल का स्वागत किया गया. आइये जानें क्या होता है वाटर सैल्यूट.

नई दिल्ली: 'बाहूबली' राफेल विमान अंबाला एयरस्पेस पहुंच गए हैं. दोपहर तीन बजकर 08 मिनट पर पांचो राफेल विमान अंबाला पहुंचे. ये विमान फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके आए हैं. यहां वाटर सैल्यूट के साथ राफेल विमानों का स्वागत किया गया. बता दें कि भारत ने 36 राफेल विमान खरीदने के लिए चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था. लेकिन अभी पांच राफेल विमान भारत आए हैं.

अंबाला एयरबेस पर वायुसेना प्रमुख भी रहे मौजूद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राफेल के स्वागत के लिए अंबाला एयरबेस पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल RKS भदौरिया भी मौजूद रहें. बता दें कि आज आधिकारिक तौर पर राफेल विमान वायुसेना में शामिल नहीं होंगे, आज इन्हें सिर्फ रिसीव किया गया है. अंबाला में पूरी तैयारियों के साथ इनको रिसीव किया गया.

कड़ी सुरक्षा में हुई राफेल की लैंडिंग

गौरतलब है कि राफेल विमान के अंबाला में लैंडिंग से पहले सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए थे. पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई थी. साथ ही यहां सिर्फ आधिकारिक फोटोग्राफी को इजाजत दी गई थी, अन्य किसी तरह की फोटोग्राफी पर बैन लगाया गया था. वहीं आसपास के गांव वालों से कहा गया है कि वो अपने घरों की छतों पर ना आएं.

जानिए क्या होता है वाटर सैल्यूट

वाटर सैल्यूट का मतलब पानी से सलामी देना होता है. विमान सेवा क्षेत्र में वाटर सैल्यूट का मतलब स्वागत करना भी होता है. मिलिट्री एयरक्राफ्ट और एयरलाइन सर्विस को एयरपोर्ट पर लैंड करने पर सम्‍मान देने के लिए वाटर सैल्यूट दिया जाता है. इस सैल्‍यूट में आमतौर पर आग बुझाने वाली दो गाड़ियां एयरक्राफ्ट पर पानी की बौछार करती हैं. किसी भी नए एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और इसके टेकऑफ के समय वाटर सैल्‍यूट दिया जाता है. इस परंपरा का मकसद एयरक्राफ्ट का आभार जताना भी होता है. वाटर सैल्‍यूट में जो भी व्‍हीकल्‍स होते हैं वो सभी सम संख्‍या जैसे 2, 4,6 या 8 होते हैं.

कब हुई थी इस परंपरा की शुरुआत

माना जाता है कि भारत में वाटर सैल्यूट की शुरुआत 30 साल पहले 1990 में हुई थी. विशेषज्ञों के मुताबिक एयरक्राफ्ट के अलावा शिप्‍स को भी इसी तरह से सैल्‍यूट दिया जाता है. 2016 में जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे तो ला गौर्डिया एयरपोर्ट पर उन्हें वाटर सैल्यूट दिया गया था.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: राज्यपाल ने तीसरी बार ठुकराया विधासनभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव, सीएम गहलोत ने की मुलाकात

कोरोना अपडेट: देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख के पार, अबतक 65% ठीक हुए, 2.23% की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget