एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: उलझती जा रही 15 करोड़ रुपये की गुत्थी, सोमवार को फिर रिया से पूछताछ करेगी ED

सुशांत के पिता के के सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि रिया चक्रवर्ती और उसके परिजनों ने सुशांत के 15 करोड़ रुपए हड़प लिए हैं.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में 15 करोड़ रुपए की रकम का रहस्य गहराता जा रहा है. ईडी को अब तक की जांच के दौरान इस मामले की कथित मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के बैंक खातों में 15 करोड़ रुपए की रकम नहीं मिली है. ईडी ने इस मामले में आज रिया के भाई शौविक से भी पूछताछ की और सोमवार को रिया से दोबारा पूछताछ करेगी.

बता दें सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में उनके पिता के के सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि रिया चक्रवर्ती और उसके परिजनों ने सुशांत के 15 करोड़ रुपए हड़प लिए हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि सुशांत के बैंक खातों से जबरन रकम ट्रांसफर की गई.

ईडी ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है और रिया से भी शुक्रवार को 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. इस पूछताछ और अब तक सामने आए दस्तावेजों की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है.  ईडी सूत्रों के मुताबिक रिया के अब तक सामने आए बैंक खातों की जब जांच की गई तो उनमें सुशांत के खातों से 15 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाने के दस्तावेजी सबूत अभी नहीं मिले हैं.

ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि हमें सुशांत और रिया के बीच लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं लेकिन जो दस्तावेज अभी तक मिले हैं वो 15 करोड़ रुपए की रकम के नहीं है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि फिर 15 करोड़ रुपए की रकम कहां गई. ईडी सूत्रों का मानना है कि इसका मतलब यह है कि पैसे कहीं और भी ट्रांसफर हुए हैं.

इस गुत्थी को सुलझाने के लिए ईडी अब सुशांत के जिन-जिन बैंकों में खाते थे वहां के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी जिससे यह पता चल सके की सुशांत के खातों से जब-जब मोटी रकम ट्रांसफर हुई तो उसके लिए सुशांत खुद बैंक आया था या उसका फोन आया था, सुशांत के साथ कोई और भी बैख आया था या फिर सुशांत ने इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पैसे ट्रांसफर किए थे. ईडी को सुशांत की आईटीआर से यह पता चल चुका है कि सुशांत की सालाना कमाई करोड़ों में थी.

ईडी सूत्रों के मुताबिक रिया को इस मामले में सोमवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है क्योंकि शुक्रवार को पूछताछ के दौरान रिया ने सवालों के जो जवाब दिए थे खासकर अपनी सोर्स आफ इनकम को लेकर ईडी उनसे पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है.

ईडी ने इस मामले में आज रिया के भाई शौविक से भी पूछताछ की शौविक ने ईडी अधिकारियों को शुक्रवार को अपनी कंपनी के खातों समेत जो अन्य दस्तावेज दिए थे उनकी जांच के दौरान ईडी को गड़बड़ी की आशंका थी. साथ ही ईडी शौविक से अलग से पूछताछ भी करना चाहता था.

ईडी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल ईडी का पूरा ध्यान इसी तरफ है कि 15 करोड़ रुपए की धनराशि गई तो गई कहां और उस राशि को लेने वाले कौन लोग हैं.

यह भी पढ़ें:

28 दिन बाद अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, अभिनेता बोले- मैंने कहा था इसे हरा दूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की '3 इडियट्स', जानिए रिलीज डेट
सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की '3 इडियट्स', जानिए रिलीज डेट
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget