एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ पर रोक लगाने से किया इंकार

न्यायमूर्ति ए के गोयल और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अवकाश पीठ ने के. एस. राजशेखरन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. राजशेखरन ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी.

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘काला’ को रिलीज से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

न्यायमूर्ति ए के गोयल और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अवकाश पीठ ने के. एस. राजशेखरन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. राजशेखरन ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी.

पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील से कहा, ‘‘आप फिल्म की रिलीज पर रोक लगाना चाहते हैं. हर कोई फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है.’’

यचिकाकर्ता ने मद्रास हाईकोर्ट के 16 मई के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए 16 जून की तारीख तय की थी.

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि फिल्म के निर्माताओं ने उनकी मंजूरी के बगैर फिल्म के दृश्यों और गानों से संबंधित उनके काम का इस्तेमाल किया जिसका कॉपीराइट उनके पास है.

गौरतलब है कि ‘काला’ ट्रेलर पिछले महीने 27 तारीख को रिलीज हुआ था. फिल्म की ट्रेलर रजनीकांत के फैंस को खूब पसंद आया है. फिल्म में रजनीकांत करप्शन से लड़ते नज़र आएंगे. फिल्म में हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर भी हैं. नाना पाटेकर ने इस फिल्म में कद्दावर नेता की भूमिका निभाई है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम बाढ़ में फंसी आदिल हुसैन की भांजियां, बोले- हर साल बिगड़ रहे हैं हालात
असम बाढ़ में फंसी आदिल हुसैन की भांजियां, बोले- हर साल बिगड़ रहे हैं हालात
कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी इस वीरांगना का किरदार, जानें शिवाजी महाराज से क्या था रिश्ता
कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी इस वीरांगना का किरदार
'मुझको राणाजी माफ करना' के नए वर्जन पर मचा बवाल, माहिरा शर्मा ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
'मुझको राणाजी माफ करना' के नए वर्जन पर मचा बवाल, माहिरा शर्मा ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
36 की हुईं कृति सेनन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने बर्थडे पर लुटाया प्यार
36 की हुईं कृति सेनन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने बर्थडे पर लुटाया प्यार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget