एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi: सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रिलीज का रास्ता, कहा- आचार संहिता के पालन पर नज़र रखना चुनाव आयोग का काम

पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्म काफी समय से रिलीज को लेकर विवादों का सामना कर रही है. अब सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है.

PM Narendra Modi Biopic: चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की रिलीज़ रोकने की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि फ़िल्म देख कर सर्टिफिकेट देना प्रमाणन बोर्ड का काम है. आदर्श आचार संहिता के हनन पर नज़र रखना चुनाव आयोग का काम है. मामले में कोर्ट के दखल की ज़रूरत नहीं है.

कांग्रेस नेता अमन पंवार ने चुनाव के वक्त फ़िल्म रिलीज़ होने को आदर्श आचार संहिता का हनन बताया था. उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने काफी देर तक मामले में दलीलें रखीं. उन्होंने कहा कि ट्रेलर में नज़र आ रहे दृश्यों से साफ लगता है कि फ़िल्म के ज़रिए बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. फ़िल्म के कई निर्माता बीजेपी से जुड़े हैं. लेकिन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच इन दलीलों से अप्रभावित दिखी. चीफ जस्टिस ने कहा, "फ़िल्म देखना हमारा काम नहीं है. इसके लिए केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड नाम की वैधानिक संस्था है. उसने अभी तक फ़िल्म को सर्टिफिकेट भी जारी नहीं किया, आप रोक की मांग कर रहे हैं."

PM Narendra Modi: सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रिलीज का रास्ता, कहा- आचार संहिता के पालन पर नज़र रखना चुनाव आयोग का काम

कोर्ट ने आगे कहा, "हम फ़िल्म के ट्रेलर को भी देखने की ज़रूरत नहीं समझते. 2 मिनट के ट्रेलर से फ़िल्म के बारे में सही सही नहीं बताया जा सकता है. याचिकाकर्ता की दलील है कि इससे अचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है. लेकिन ये देखना चुनाव आयोग का काम है. याचिका को खारिज करते हैं." कोर्ट के आदेश के बाद भी सिंघवी ने जिरह जारी रखी. उन्होंने कहा कि फ़िल्म का रिलीज़ होना चुनाव में सबको समान मौका देने के सिद्धांत के खिलाफ है. इस पर कोर्ट ने कहा, "आप अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं. लेकिन हमें लगता है कि एक गैरज़रूरी मसले के लिए कोर्ट का काफी समय पहले ही बर्बाद किया जा चुका है."

पहले ये फिल्म 5 अप्रैल को ही देश भर में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर उठे विवाद के कारण मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर 11 अप्रैल कर दिया है. हालांकि इस फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है और जब तक सेंसर प्रक्रिया पूरी नहीं हो होगी ये फिल्म बड़े परदे पर रिलीज नहीं होगी.

आपको बता दें कि फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय मोदी की भूमिका में हैं. इसमें बोमन ईरानी, दर्शन कुमार, वहीदा रहमान, मनोज जोशी और बरखा बिष्ट-सेनगुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब आशा भोसले की जगह सलमा आगा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रख दी थी ये शर्त
जब आशा की जगह सलमा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रखी थी ये शर्त
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget