एक्सप्लोरर

KGF 2 On OTT: अब घर बैठे देख सकते हैं यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF 2, बस करना होगा ये काम

केजीएफ 2 की ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. अमेज़न ने एलान किया है कि लोग अब केजीएफ 2 को किराया देकर देख सकते हैं. इसके लिए प्राइम वीडियो का सब्सक्राइबर होना ज़रूरी नहीं.

साउथ सुपरस्टार यश की हालिया रिलीज़ फिल्म केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ चुकी है. फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने अकेले ही 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस कर लिया है, जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के भी पार चला गया है. फिल्म अभी भी कुछ स्क्रीन्स पर चल रही है, लेकिन अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं तो अब ये भी मुमकिन है.

दरअसल अमेज़न प्राइम वीडियो केजीएफ 2 का ओटीटी पर बेसब्री से इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए अर्ली एक्सेस लेकर आया. इसके तहत आप 199 रुपये देकर प्राइम वीडियो पर केजीएफ 2 देख सकते हैं. इसके लिए आपको प्राइम वीडियो का सब्सक्राइबर होने की भी ज़रूरत नहीं है. कोई भी किराया देकर फिल्म देख सकता है. 

 

अमेज़न प्राइम वीडियो पर फिल्म एसडी में पांच भाषाओं में उपलब्ध होगी. केजीएफ: चैप्टर 2 के अलावा, दर्शक नई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के साथ-साथ दुनिया भर की लोकप्रिय फिल्मों के विविध चयन को किराए पर ले सकते हैं. कुछ दिन पहले ही अमेज़न की ओर से बताया गया था कि फिल्म को लेकर जल्द ही अपडेट दिया जाएगा.

केजीएफ 2 का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. इस फिल्म में यश ने मुख्य भूमिका निभाई है. उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधी शेट्टी, अर्चना जोइस और प्रकाश राज जैसे मंझे हुए कलाकार नज़र आए हैं. फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है. समीक्षों ने भी इसकी तारीफ की है. फिल्म सिनेमाघरों में एक महीने बाद भी ज़ोरदार कमाई कर रही है. इसने 5वें हफ्ते की शुरुआत भी अच्छी की है. पांचवें हफ्ते में शुक्रवार को 1.23 करोड़ रुपये, शनिवार को 2.14 करोड़ रुपये और रविवार को 2.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म के हिंदी वर्ज़न की कुल कमाई अब 427.05 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है.

Amrita Singh को तलाक देकर Kareena Kapoor से Saif Ali Khan ने इस वजह से की शादी, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

Kangana Ranaut ने उड़ाया अनन्या पांडे का मज़ाक, वीडियो देख लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों बड़े एक्टर नहीं बन पाए जावेद जाफरी? कहा- इंडस्ट्री का अपना एक जाल है
क्यों बड़े एक्टर नहीं बन पाए जावेद जाफरी? कहा- इंडस्ट्री का अपना एक जाल है
85 करोड़ की नेटवर्थ, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स... फिर भी सिर्फ 9 करोड़ के लिए जेल जाएंगे राजपाल यादव
85 करोड़ की नेटवर्थ, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स... फिर भी सिर्फ 9 करोड़ के लिए जेल जाएंगे राजपाल यादव
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 4 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 4 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
2026 की अब तक की सबसे खराब रैंकिंग वाली फिल्में, संजय दत्त और वरुण धवन की मूवीज भी शामिल
2026 की अब तक की सबसे खराब रैंकिंग वाली फिल्में, संजय वरुण की मूवीज भी शामिल

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget