एक्सप्लोरर
शाहरुख ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से की मुलाकात

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान और फिल्मकार इम्तियाज अली ने अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से मुलाकात की. शाहरुख ने गुरुवार को रूपानी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और उन्हें धन्यवाद दिया.
शाहरुख ने ट्वीट किया, "गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी पिछली जिंदगी के संघर्षो की कहानियां और अपने भावी सपने हमसे शेयर करने के लिए आपका धन्यवाद." शाहरुख और अली ने अहमदाबाद में फिल्म का गीत 'मेरी राधा' लॉन्च किया और साथ ही शहर में सेजल और राधा नाम की लड़कियों से मुलाकात की. इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं. 'जब हैरी मेट सेजल' चार अगस्त को रिलीज होगी.Thk u hon’ble CM @vijayrupanibjp for regaling us with ur stories of the past struggles & vision of ur future dreams pic.twitter.com/ucleDIWXKK
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 22, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL


























