एक्सप्लोरर

विनोद खन्ना के स्वास्थ्य की जानकारी लेने देर रात पहुंचे सलमान खान

नई दिल्ली : तबियत खराब होने की वजह से दिग्गज अभिनेता-नेता विनोद खन्ना दक्षिण मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं. हॉस्पिटल के मुताबिक विनोद खन्ना को 2 अप्रैल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान बीति देर रात विनोद खन्ना से मिलने पहुंचे. कई फिल्मों में विनोद खन्ना के बेटे का किरदार निभा चुके सलमान खान ने हॉस्पिटल पहुंच कर विनोद खन्ना के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

बता दें कि हाल ही में एबीपी न्यूज़ संवाददाता रवि जैन से बात करते हुए विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि डैड को डिहाइड्रेशन की समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत में बहुत तेजी से सुधार हो रहा है और डॉक्टर्स जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज करने की सोच रहे हैं. हमारा पूरा परिवार हॉस्पिटल के असाधारण देखभाल के लिए आभारी है. vinod1

बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरों ने विनोद खन्ना की तबीयत को लेकर संवेदना जाहिर की है. अभिनेता इरफान खान ने गंभीर डिहाईड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए गए विनोद खन्ना के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

इरफान ने कहा, ‘‘उनके लिए मेरी शुभकामनाएं और प्रार्थना है. मैं कामना करता हूं कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं. यदि जरूरत पड़ी तो मैं उन्हें अपना एक अंग दान करूंगा. मैं समझता हूं कि वह पूरे फिल्मो इंडस्ट्री में बेहतरीन व्यक्ति हैं.’’

आपको यह भी बता दें कि हाल ही में विनोद खन्ना की आने वाली फिल्म ‘एक रानी ऐसी भी’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था. महानायक अमिताभ बच्चन ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मुख्य अतिथी थे और ऐसा माना जा रहा है कि शायद तबितय खराब होने की वजह से ही विनोद खन्ना खुद अपने ही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में नहीं पहुंचे थे.

फिल्म ‘एक रानी ऐसी भी’ में विनोद खन्ना और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में हैं. 70 साल के विनोद खन्ना बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं. गौरतलब है कि विनोद खन्ना फिलहाल गुरुदासपुर से बीजेपी के सांसद हैं. वे केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालय भी संभाल चुके हैं.

यहां देखें, विनोद खन्ना की वायरल तस्वीर का सच-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस हफ्ते इन 5 गानों का रहा जलवा, शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' का 'बंधु 2.0' ने मारी बाजी
'बंधु 2.0' से 'गहरा हुआ' तक, म्यूजिक लवर्स की पहली पसंद बने ये 5 गाने, जानें- किसने मारी बाजी
5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर खान, जानें- वेन्यू से लेकर गेस्ट तक की सारी डिटेल्स
5 जुलाई को गौरी संग शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर, जानें- वेन्यू से लेकर गेस्ट तक की सारी डिटेल्स
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget