एक्सप्लोरर

100, 200 या 500 करोड़ नहीं, बल्कि इतने सौ करोड़ में बनी है अक्षय कुमार और रजनीकांत की ‘2.0’

2.0' में रजनीकांत के अलावा अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ट्रेलर लांच करने के मौके पर रजनीकांत ने कहा कि यह फिल्म लगभग 600 करोड़ रुपये के भारी-भरकम खर्च पर बनी है.

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली साइंस फिक्शन पर आधारित फिल्म '2.0' का ट्रेलर शनिवार को एक शानदार समारोह में लांच किया गया. इस फिल्म को कई भाषाओं में लांच किया जा रहा है. काफी समय से ये फिल्म अपने बड़े बजट और स्टार कास्ट को लेकर लाइमलाइट में है. यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही है.

'2.0' में रजनीकांत के अलावा अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ट्रेलर लांच करने के मौके पर रजनीकांत ने कहा कि यह फिल्म लगभग 600 करोड़ रुपये के भारी-भरकम खर्च पर बनी है. यह फिल्म लाइका के सहयोग के बिना नहीं बन सकती थी. उन्होंने कहा कि निर्माताओं ने शंकर जैसी पूर्णता लाने के लिए फिल्म पर अंधाधुंध खर्च किया है.

रजनीकांत ने कहा, "यह रजनीकांत की फिल्म नहीं है. यह पैसा एक आदमी शंकर का खर्च हुआ है जो अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कभी असफल नहीं हुआ. यह उनका नजरिया है और उनका सहयोग करने के लिए मैं लाइका की प्रशंसा करता हूं." फिल्म में रजनीकांत ने वैज्ञानिक और रोबोट का किरदार निभाया है.

शंकर ने इस मौके पर कहा कि दर्शक रजनीकांत को विभिन्न अवतारों में देखेंगे और यह देखने लायक होगा. उन्होंने कहा, "दर्शक उन्हें वैज्ञानिक वसीगरन, रोबोट चिट्टी और चिट्टी के '2.0' संस्करण में देखेंगे. अंत में चिट्टी का एक विशालकाय रूप भी देखने को मिलेगा. फिल्म में एक और रूप भी है लेकिन हम इसे अभी छिपाकर रखेंगे."

शंकर ने रजनीकांत की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा, "जब हम सब फिल्म का अंतिम दृश्य शूट करने के लिए दिल्ली में एक स्टेडियम में थे तब रजनी सर बीमार पड़ गए. अंत के दृश्य के लिए छह महीनों से तैयारी चल रही थी और इस दृश्य की शूटिंग 40 दिन की बताई जा रही थी. खराब स्वास्थ्य के बावजूद रजनी सर ने शूट आगे बढ़ाने के लिए जोर दिया."

उन्होंने कहा, "हमने बहुत गर्मी में शूटिंग की. रजनी सर को 12 किलोग्राम का रोबोटिक सूट पहनना होता था. उनकी प्रतिबद्धता देखकर हम सब हतप्रभ थे." तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हो रही '2.0' में ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, पहले दिन के लिए 50 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, पहले दिन के लिए 50 करोड़ के पार हुई कमाई
रजनीकांत की 'जेलर 2' की अब थम रही रफ्तार, क्या 500 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री?
रजनीकांत की 'जेलर 2' की अब थम रही रफ्तार, क्या 500 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री?
Live Updates: सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'रामायण', ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड?
लाइव: 'सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'रामायण', तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड?
4 फिल्मों के बाद ही क्यों बॉलीवुड से दूर हो गईं अथिया शेट्टी? पिता सुनील शेट्टी ने बताई थी वजह
4 फिल्मों के बाद ही क्यों बॉलीवुड से दूर हुईं अथिया शेट्टी? सुनील शेट्टी ने बताई थी वजह

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget