एक्सप्लोरर

बाहुबली 2 : रजनीकांत ने किया सैल्यूट, डायरेक्टर ने कहा- लगा भगवान ने हमें खुद दिया आशीर्वाद

नई दिल्ली : 'बाहुबली 2' के रिलीज के साथ ही हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है. ट्विटर पर डायरेक्टर राजामौली को बधाई देने का जैसे तांता सा लगा हुआ है. मेगास्टार रजनीकांत ने भी राजामौली की फिल्म की तारीफ की है.

रजनीकांत ने ट्वीट किया, 'भारतीय सिनेमा का गर्व है 'बाहुबली 2.' मैं भगवाने के बच्चे राजामौली और उनकी को सैल्यूट करता हूं. #मास्टरपीस.' रजनीकांत के ट्वीट का जवाब देते हुए डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने लिखा, 'THALAIVAAAA... ऐसा लग रहा है कि भगवान ने खुद हमें आशीर्वाद दिया है. हमारी टीम सातवें आसमान पर है. कुछ भी इससे बड़ा नहीं हो सकता था.' जानें फिल्म की अबतक की कमाई… एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में फिल्म कमाई के नए आयाम रच रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 दिन में ही फिल्म की कमाई 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. बॉक्स ऑफिस वेबसाइट koimoi के मुताबिक फिल्म ने दो दिन में ही तकरीबन 223 करोड़ की कमाई कर ली है. पहले दिन ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ के हिंदी वर्जन ने 41 करोड़ की कमाई की वहीं तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में फिल्म ने 80 करोड़ रुपए की कमाई की. इस तरह से फिल्म ने पहले दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच डाला. baahubali-2-the-conclusion-movie-stills-0001 दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने हिंदी वर्जन में तकरीबन 42 करोड़ की कमाई की है जो पहले दिन से ज्यादा है. वहीं तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में फिल्म ने दूसरे दिन तकरीबन 60 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से ‘बाहुबली-2′ ने दूसरे दिन कुल 102 करोड़ की कमाई की है. दोनों दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 223 करोड़ की कमाई कर ली है. सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई को जोड़ा जाए तो फिल्म ने दो दिन में तकरीबन 83 करोड़ की कमाई की है. आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. Bahubali-Part-2-Baahubali-2-First-Look-Poster-Bahubali-The-Conclusion-HD-Images-Pics-Wallpapers-Shooting-Stills ‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है. जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ की खूबसूरती ये है कि ये पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है. अक्सर ऐसा ही होता है कि किसी फिल्म के प्रीक्वल या सीक्वल में स्टोरी एक सी ही दोहराई जाती हैं लेकिन इसे देखते समय कहीं भी दोहरापन नहीं लगता. ‘बाहुबली 2’ में थोड़ा ह्यूमर है, थोड़ी कॉमेडी है, रोमांस है और एक्शन तो है ही… यहां पढ़ें मूवी रिव्यू यहां देखें- ‘बाहुबली 2’ फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget