एक्सप्लोरर

ओबामा से मिले भारतीय बाल कलाकार सनी पवार

वाशिंगटन: भारतीय बाल कलाकार सनी पवार ने 'लॉयनहार्ट अभियान' के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से व्हाइट हाउस में मुलाकात की. वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, हॉलीवुड फिल्म 'लॉयन' में काम करने वाले सनी, लॉयनहार्ट अभियान के दूत बनकर सोमवार को व्हाइट हाउस गए. वह इस अभियान के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से वाशिंगटन डीसी में थे, जो भारत में बच्चों को वित्तीय सहायता और संसाधन उपलब्ध कराता है. फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी द विंस्टिन, सी-सॉ फिल्म्स और चैरिटी नेटवर्क ने नवम्बर 2016 में लॉयनहार्ट अभियान की शुरुआत की थी. वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, इसी शुरुआत से अब तक भारत के 1.1 करोड़ से अधिक बेघर युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए 100,000 डॉलर की रकम जुटाई जा चुकी है. समीक्षकों द्वारा सराही गई 'लॉयन' में आठ साल के सनी ने अभिनेत्री निकोल किडमैन के गोद लिए बेटे का किरदार निभाया है. गार्थ डेविस निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक पांच साल के भारतीय लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर कोलकाता की सड़कों पर गुम हो जाता है. उसे एक ऑस्ट्रेलियाई दंपति गोद ले लेता है और फिर वह 25 साल बाद अपने परिवार की तलाश में निकलता है. 'लॉयन' में रूनी मारा और भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल सहित दीप्ति नवल, तनिष्ठा चटर्जी, प्रियंका बोस और नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे कई भारतीय कलाकार भी हैं. भारत में 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता और ऑस्ट्रेलिया में की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की सक्सेस के बाद आएगी चौथी फिल्म? डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की सक्सेस के बाद आएगी चौथी फिल्म? डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
दुनियाभर में 100 करोड़ की बंपर ओपनिंग करेगी 'जेलर 2', इन 7 फिल्मों को चटाएगी धूल
दुनियाभर में 100 करोड़ की बंपर ओपनिंग करेगी 'जेलर 2', इन 7 फिल्मों को चटाएगी धूल
कौन हैं नीतू बिष्ट? मां काली का स्वरूप लेकर सड़क पर घूमीं, चाट वाले से मोमो मांगते हुए वीडियो पर बवाल
कौन हैं नीतू बिष्ट? मां काली का स्वरूप लेकर सड़क पर घूमीं, चाट वाले से मोमो मांगते हुए वीडियो पर बवाल
कंगना रनौत को मिली बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 'क्वीन फॉरएवर' की रिलीज पर रोक से इनकार
कंगना को मिली HC से बड़ी राहत, 'क्वीन फॉरएवर' की रिलीज पर रोक से इनकार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget