एक्सप्लोरर

कर्नाटक में शो नहीं करेंगी सनी लियोनी, ट्विटर पर लिखा ये इमोशनल संदेश

हाल ही में कर्नाटक न्यू ईयर पर होने वाली सनी लियोनी की परफॉर्मेंस के लिए सरकार ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था.

नई दिल्ली: हाल ही में कर्नाटक में न्यू ईयर पर होने वाली सनी लियोनी की परफॉर्मेंस के लिए सरकार ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था. अब ये मामला और भी तूल पकड़ता दिख रहा है. इस मामले में अब शो के आयोजकों ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आयोजकों ने कोर्ट से अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति देने संबंधी निर्देश देने की मांग की है. आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ संगठनों के प्रदर्शन के बाद 15 दिसंबर को इस शो की अनुमति देने से इंकार कर दिया था. सनी लियोनी ने कहा.. इस मामले पर अब सनी लियोनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सनी ने ट्विटर पर लिखा, 'बैंगलुरू में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने मेरी व शो में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से इंकार कर दिया इस कारण मैं अब लोगों की जान को खतरे में नहीं डाल सकती और मैं इस शो में भाग नहीं ले रही.' सनी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'जिन लोगों ने प्रदर्शन किया और जिन लोगों ने मेरा साथ दिया, उन सभी से मैं कहना चाहूंगी कि अपना एक अलग विचार रखिए . हर किसी की अपनी सोच व विचार होता है, किसी को भी समर्थन देने से पहले उस पर अपने विचार तय किजिए. आप युवा हैं और आप ही युवा भारत हैं. गर्व से खड़े हों और साथ खड़े हों. प्यार!' ये था मामला कन्नड़ संगठनों का कहना था कि शो का आयोजन शहर की संस्कृति पर ‘हमला’ होगा. इवेंट मैनेजमेंट कंपनी टाइम क्रिएशंस ने कहा कि पुलिस की अनुमति मिलने के बाद ही वह कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में वृहद बेंगलुरू महानगर पालिके और दमकल विभाग समेत विभिन्न प्राधिकारों से मंजूरी की जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर पाएंगे. कंपनी की मालकिन एच एस भाव्या ने कल दायर अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने पुलिस को शो की अनुमति के लिये एक पत्र सौंपा था. कर्नाटक रक्षण वेदिके और अन्य समूहों ने 15 दिसंबर को शहर में प्रदर्शन किया था. संगठन ने रैली निकाली थी और लियोनी का पुतला दहन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget