एक्सप्लोरर

पेंटिंग को लेकर विवादों में फंसी सनी लियोन ने दी सफाई, लगा चोरी का आरोप

सनी लियोन अपनी एक पेंटिंग के चलते विवादों में घिरती नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक चैरिटी के लिए एक पेंटिंग बनाई थी, अब उसी को लेकर उन पर नकल का आरोप लग रहा है. सनी ने जो तस्वीर पेंट की असल में वो तस्वीर फ्रांसीसी पेंटर मलिका फाव्रे की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अपनी एक पेंटिंग के चलते विवादों में घिरती नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक चैरिटी के लिए एक पेंटिंग बनाई थी, अब उसी को लेकर उन पर नकल का आरोप लग रहा है. सनी ने जो तस्वीर पेंट की असल में वो तस्वीर फ्रांसीसी पेंटर मलिका फाव्रे की है.

डायटसब्या नामक एक इंस्टाग्राम अकांउट ने फार्वे और सनी की तस्वीर के स्नैपशॉट को साझा करते हुए इन दोनों में समानता होने की बात कही. इसके कैप्शन में लिखा गया, "हम सभी चैरिटी का समर्थन करते हैं, लेकिन श्रेय दिए बिना किसी कलाकार की कलाकृति को चुराना और अपने किसी चैरिटी के लिए इसकी नीलामी करना महज गदंगी है. बाएं : मलिका फार्वे की वास्तविक चित्रकारी, दाएं सनी लियोन के द्वारा बनाई गई पेंटिंग."

इंस्टाग्राम के इस पोस्ट के बाद अभिनेत्री विवादों में घिर गईं. हालांकि सनी ने तुरंत इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने किसी वास्तविक कलाकृति की नकल नहीं की है, बल्कि उन्हें एक तस्वीर दी गई थी जिससे उन्होंने अपनी यह पेंटिंग बनाई है.

सनी ने लिखा, "हैलो..आपको सही जानकारी देती हूं, मुझे इस कलाकृति की एक तस्वीर दी गई थी और तब मैंने इसे पेंट करने का निश्चय किया. मैंने कभी भी ऐसा दावा नहीं किया है कि इसे बनाने का विचार मेरा है. मैंने महज एक तस्वीर को देख, उसे पसंद कर इसे पेंट किया. मुझे इसे एक प्रशंसा के तौर पर लेना चाहिए, क्योंकि इसे चैरिटी के लिए कैंसर रोगियों के काम में लगाया जा रहा है."

सनी ने आगे लिखा, "न इससे ज्यादा और न कम. जरूरतमंद बच्चों की मदद करते वक्त मैंने जिस संस्करण को चुना, उसे आपने पसंद नहीं किया, इसके लिए माफी चाहती हूं. इस चित्रकारी का तात्पर्य न आपसे है और न ही मुझसे, इसका तात्पर्य बस मदद करने की कोशिश के बारे में है. आपको शुभकामनाएं. बनाते रहिए."

डायटसब्या ने इसके बाद सनी की तस्वीर पर फार्वे की प्रतिक्रिया को इंस्टाग्राम पर साझा किया. इसमें लिखा गया, "सनी लियोन क्या एक छोटा सा श्रेय नहीं दिया जा सकता था..बौद्धिक संपदा भी एक चीज होती है आप जानती हैं? क्या होता अगर मैं यह नहीं चाहती कि मेरे किसी काम को आप द्वारा कॉपी किया जाए और फिर इसकी नीलामी की जाए? इसकी वजह वाकई सराहनीय है, लेकिन आपका व्यवहार उतना सराहनीय नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋतिक रोशन भी उतरे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में, Video शेयर कही दिल की बात, स्टूडेंट्स के लिए उठाई आवाज
Video: ऋतिक रोशन भी उतरे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में, स्टूडेंट्स के लिए उठाई आवाज
'मेरा दिल टूट गया है...', जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को जबरन हटाए जाने पर भड़के विशाल ददलानी, देखें वीडियो
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को जबरन हटाए जाने पर भड़के विशाल ददलानी, देखें वीडियो
'वार्डरोब मालफंक्शन' कॉन्ट्रोवर्सी के बीच जैकलीन फर्नांडिस का बड़ा धमाका, शुरू किया नया वेंचर
'वार्डरोब मालफंक्शन' कॉन्ट्रोवर्सी के बीच जैकलीन फर्नांडिस का बड़ा धमाका, शुरू किया नया वेंचर
Top 10 Films Jan To June: 'धुरंधर 2' से 'बॉर्डर 2' तक, इस साल के शुरुआती 6 महीनों में इन 10 फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'धुरंधर 2' से 'बॉर्डर 2' तक, इस साल के शुरुआती 6 महीनों में इन 10 फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget