एक्सप्लोरर

सनी लियोनी बोलीं- भारत में जिस तरह मेरी जिंदगी बदल गई उससे मैं बहुत खुश हूं

सनी लियोनी का कहना है कि उनके लिए उनके रिश्ते और हर परियोजना काफी महत्वपूर्ण है और इनके लिए वह इतनी जुनूनी हैं कि वह अपनी रातों की नींद खराब करने के लिए तैयार हैं.

मुंबई: टेलीविजन पर एक यूथ शो की मेजबानी करने से लेकर, नए बिजनेस में कदम रखने, बॉलीवुड फिल्मों में काम करने व तीन बच्चों की मां होने की जिम्मेदारी निभाने तक, सनी लियोनी पिछले सात महीनों में काफी व्यस्त रही हैं. उनका कहना है कि उनके लिए उनके रिश्ते और हर परियोजना काफी महत्वपूर्ण है और इनके लिए वह इतनी जुनूनी हैं कि वह अपनी रातों की नींद खराब करने के लिए तैयार हैं.

सनी ने बताया, "मेरे पास कोई विकल्प नहीं है. मुझे वक्त निकालना होगा, क्योंकि ये वो सारी चीजें हैं, जो मैं अपनी जिंदगी में करना चाहती हूं. मैं उन परियोजनाओंके लिए काफी जुनूनी हूं, जिनमें मैं काम कर रही हूं, इसलिए उसके अनुसार मैं तालमेल बैठा लेती हूं. चाहे वह आधी रात हो, सुबह हो या दोपहर हो जिन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है मैं उन पर पूरा ध्यान देती हूं."

साल 2017, में सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने एक अनाथ बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने निशा रखा. वह अब प्ले स्कूल जाने लगी है और इस दंपति ने अपनी बेटी और बाकी बच्चों के लिए अपनी प्लेस्कूल चेन डी'आर्ट फ्यूजन की एक नई ब्रांच खोली है.

उनका मानना है कि मनोरंजन के व्यवसाय से दूर, शिक्षा एक अलग दुनिया है.

सनी ने कहा, "शिक्षा जीवन की बुनियादी बातों को समझने में मदद करता है, लेकिन मैं कई ऐसे लोगों को भी जानती हूं, जिन्होंने अपनी शिक्षा पूरी नहीं की और आज वे सफल हैं. मैं उनमें से एक हूं."

38 वर्षीय अभिनेत्री जुड़वा बेटों अशर और नोआह और एक बेटी की मां हैं. अभिनेत्री ने अपनी बेटी पर गर्व जताते हुए कहा, "मेरी बेटी एक शानदार स्कूल में जाती है, जहां उसे बहुत सारी अलग-अलग चीजें सीखने को मिलती है, और मैं इस बात से बहुत खुश हूं. मेरा मानना है कि हर देश में बच्चों के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तर होते हैं और यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे इसे प्राप्त करने में सक्षम हैं या नहीं."

सनी ने 2011 में भारतीय फिल्म जगत में रियालिटी शो 'बिग बॉस' के प्रतिभागी के तौर पर शुरुआत की थी. इसके बाद अभिनेत्री ने 'जिस्म 2' और 'रागिनी एमएमएस 2' से अपने करियर को ऊंचाई दी और 'पिंक लिप्स', 'लैला', 'पिया मोरे' और 'ट्रिपी-ट्रिपी' जैसे कई हिट डांस नम्बरों से दर्शकों का दिल जीता.

इसके साथ ही सनी पिछले पांच सीजन से रणविजय सिंह के साथ 'एमटीवी स्प्लिट्सविला'शो की मेजबानी भी कर रही हैं.

कनाडा में जन्मी भारतीय-अमेरिकी पूर्व वयस्क फिल्म स्टार सनी को भारत आए सात साल से अधिक हो वक्त हो गया है. अभिनेत्री ने मुंबई को ही अपना घर बना लिया है. कई फिल्मों, सुपरहिट डांस, कॉस्मेटिक और परफ्यूम ब्रांड्स, एक स्किनकेयर श्रृखंला और सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली सनी के भारत में काफी प्रशंसक हैं.

भारत को लेकर अभिनेत्री ने कहा, "जब बात व्यवसाय की आती है तो मुझे लगता है कि भारत इस लिहाज से इस समय दुनिया में सबसे तेज गति वाले देशों में से एक है. अगर आपका कोई सपना है और आप कुछ करना चाहते हैं, तो आप इसे हासिल कर सकते हैं. मैं खुद उनमें से एक हूं. मैंने अब तक जो कुछ भी चाहा, उसे हासिल करने में मैं कामयाब रही. मैं रातों की नींद खराब कर रही हूं, बहुत सी ऐसी चीजें कर रही हूं जिन्हें लेकर मैं जुनूनी हूं, लेकिन भारत में जिस तरह से मेरे सपनों को आकार मिला और मेरी जिंदगी में बदलाव आए उससे मैं काफी खुश हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 'जय हो' से जीता ऑस्कर... जानें- सुखविंदर सिंह का शानदार सफर
8 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 'जय हो' से जीता ऑस्कर... जानें- सुखविंदर सिंह का शानदार सफर
धमाल 4 Vs वेलकम टू द जंगल: बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन निकला आगे? 7 दिनों में किसने किया जबरदस्त कलेक्शन, जानें
धमाल 4 Vs वेलकम टू द जंगल: कौन निकला आगे? 7 दिनों में किसने किया जबरदस्त कलेक्शन?
Box Office: 'वेलकम टू द जंगल ने थिएटर्स में तीन हफ्ते किए पूरे', जानें- अक्षय की फिल्म ने कितना कमाया प्रॉफिट?
'वेलकम टू द जंगल ने थिएटर्स में तीन हफ्ते किए पूरे', जानें- अक्षय की फिल्म ने कितना कमाया प्रॉफिट?
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget