एक्सप्लोरर

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू को लेकर सनी देओल ने शेयर किया नोट, लिख दी ऐसी बात

Sunny Deol On Aryan Khan: सनी देओल ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली डायरेक्शनल सीरीज "बैड्स ऑफ बॉलीवुड" का प्रीव्यू अपने इंस्टा पर शेयर किया है. साथ ही उन्होंने आर्यन खान की खूब तारीफ भी की है.

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान " द बैड्स ऑफ बॉलीवुड" शो के साथ निर्देशन में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है. मुंबई में हाल ही में एक ग्रैंड इवेंट में इस शो का प्रीव्यू लॉन्च किया गया था. जिसमें अपने बेटे आर्यन खान का हौसला बढ़ाने के लिए शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी भी मौजूद थे. वहीं अब गदर स्टार सनी देओल ने आर्यन खान की अपकमिंग सीरीज़ को लेकर चौंकाने वाली बात कही है,

सनी देओल ने "बैड्स ऑफ बॉलीवुड" की तारीफ की
रविवार को सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की "बैड्स ऑफ बॉलीवुड" का एक प्रीव्यू शेयर किया. इसके साथ ही, अभिनेता ने आर्यन खान की तारीफ करते हुए एक नोट भी लिखा, उन्होंने लिखा, "डियर आर्यन, आपका शो बिल्कुल शानदार लग रहा है! बॉब ने खूब तारीफ की है, आपके पिता को आप पर बहुत गर्व होगा. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, बेटा. चक दे ​​फट्टे." बता दें कि सनी के भाई और अभिनेता बॉबी देओल भी आर्यन के शो का हिस्सा हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

"बैड्स ऑफ बॉलीवुड" कब होगी स्ट्रीम?
यह शो बॉलीवुड पर एक सटायर है, जिसमें रोमांस से लेकर एक्शन तक, सब कुछ दिखाया गया है. इसमें सहर बाम्बा और लक्ष्य लीड रोल में हैं और बॉबी देओल, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली और गौतमी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, इस शो की कहानी आर्यन ने खुद लिखी है. प्रीव्यू में सलमान खान, रणवीर सिंह और करण जौहर का कैमियो भी दिखाया गया था. ये शो 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

सनी देओल और शाहरुख खान ने साथ में की थी ये फिल्म
बता दें कि सनी और शाहरुख खान ने यश चोपड़ा की 1993 की फिल्म 'डर' में साथ काम किया था, जिसने शाहरुख को जल्द ही स्टार बना दिया था. बताया जाता है कि सनी को लगा कि उनके किरदार को कमतर आँका गया और उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार थे. उस समय, यश चोपड़ा के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी, जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि एक स्किल्ड कमांडो के रूप में दिखाए जाने के बाद उनके किरदार को इतनी आसानी से क्यों मात दे दी गई थी. इस कारण शाहरुख़ के साथ उनकी अनबन हो गई थी जिसके चलते फिल्म रिलीज़ होने के बाद 16 साल तक दोनों के बीच खामोशी रही, हालांकि, बाद में दोनों ने सुलह कर ली थी.  शाहरुख़ और उनका परिवार सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' देखने के बाद उसकी सफलता के जश्न में भी शामिल हुए थे. 

 

ये भी पढ़ें:-'वो आ रही है...', दो साल के इंतजार के बाद Naagin 7 की पहली झलक आई सामने, जानें- कब होगा एकता कपूर के शो का प्रीमियर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितबंर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितबंर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
'नई नवेली' में 'डायन' बनी यामी तो पति आदित्य ने किया मजेदार कमेंट, एक्ट्रेस ने भी दे दिया ऐसा जवाब
'नई नवेली' में 'डायन' बनी यामी तो पति ने किया मजेदार कमेंट, एक्ट्रेस ने दे दिया ऐसा जवाब
बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल
बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल
13 सालों में राजपाल यादव को हुआ 250 करोड़ का नुकसान, बोले- मुझे कोई पैसे से नहीं खरीद सकता
13 सालों में राजपाल यादव को हुआ 250 करोड़ का नुकसान, बोले- मुझे कोई पैसे से नहीं खरीद सकता

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget