एक्सप्लोरर

सनी देओल ने पूरी की ‘रामायण’ की शूटिंग, स्टारकास्ट से लेकर रिलीज डेट तक सबकुछ जानें

Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण की शूटिंग जारी है. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल तक तमाम बड़े स्टार्स अहम रोल प्ले कर रहे हैं. सनी देओल ने तो फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है.

सनी देओल ने गदर 2 की ज़बरदस्त सफलता के बाद शानदार कमबैक किया है. इस फिल्म की सक्सेस ने न केवल उनके स्टारडम को पीक पर पहुंचाया है बल्कि बॉलीवुड के सबसे बैंकेबल स्टार्स में से एक के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया. इसके बाद उनकी जाट आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब सनी देओल नितेश तिवारी की ग्रैंड एपिक फिल्म रामायण में नजर आएंगे. सनी को हनुमान के किरदार में देखने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं. चलिए यहां फिल्म की रिलीज डेट से लेकर स्टार कास्ट के बारे मे सब कुछ जानते हैं.

सनी देओल ने रामायण की शूटिंग की पूरी
बता दे कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने नितेश तिवारी की माथोलॉजिकल एपिक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल ने रामायण के पहले पार्ट में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. हनुमान के रूप में सनी देओल की कास्टिंग ने तब से काफी चर्चा बटोरी है जब से उन्होंने फिल्म में हनुमान का किरदार निभाने की कंफर्मेशन की थी.

रामायण स्टार कास्ट
बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगें. वहीं साईं पल्लवी ने फिल्म में देवी सीता की भूमिका निभाई है. जबकि कन्नड़ सुपरस्टार यश ने रावण की भूमिका निभाई है. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया है. हनुमान का भूमिका सनी देओल निभा रहे हैं जबकि कैकेयी की किरदार में लारा दत्ता नजर आएंगीं. सूर्पनखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह, और मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल दिखेंगी. दूरदर्शन के धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में नज़र आएंगे. वहीं अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन भगवान राम की माता रानी कौशल्या का किरदार निभाएंगी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

रामायण बजट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की रामायण 835 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी है. अगर ये रिपोर्ट्स सच हैं, तो ये फ़िल्में अब तक की सबसे महंगी भारतीय फ़िल्में होंगी. इससे पहले, प्रभास और सैफ अली खान की पौराणिक कथा, आदिपुरुष, 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी. रामायण पर आधारित होने के बावजूद, यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही और इसके खराब वीएफएक्स के लिए इसे कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

रामायण रिलीज़ की तारीख
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण दो भागों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज़ होने वाला है. जबिक रामायण पार्ट 2 दिवाली 2027 पर रिलीज़ होने की उम्मीद है. फिलहाल फैंस इन फिल्मों को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22)

 

ये भी पढ़ें:-Coolie Box Office Collection Day 22: तीसरे गुरुवार 'कुली' की कमाई में आई तेजी, 22वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget