एक्सप्लोरर

'एनिमल' वाले रणबीर कपूर को 'राम' लुक में देखना मुश्किल, लक्ष्मण बोले- चेहरे पर वो भोलापन नहीं

रामानंद सागर की 'रामायण' से लक्ष्मण के रोल में फेमस हुए सुनील लहरी ने 'रामायणम्' के टीजर पर रिएक्शन दिया है और कहा कि उन्हें रणबीर कपूर के राम लुक में मासूमियत की कमी दिखी है.

नितेश तिवारी की 'रामायणम्' का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया, जो इंटरनेट पर आते ही चर्चा में आ गया. फिल्म में राम अवतार में रणबीर कपूर की पहली झलक देखने के लिए मिली. जहां सभी एक्टर के राम लुक की तारीफ कर रहे हैं वहीं, अब रामानंद सागर की 'रामायण' फेम लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने एक्टर के राम अवतार पर सवाल उठाया और उम्मीद जताया कि वह अपनी एक्टिंग से भगवान राम के रोल के साथ न्याय करेंगे.

'रामायणम्' के टीजर पर सुनील लहरी का रिएक्शन

90s के दशक में रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण के रोल से फेमस हुए अभिनेता सुनील लहरी ने हाल ही में डीएनए से बात की. इस दौरान बातचीत में अभिनेता ने तो पहले फिल्म के टीजर के वीएफएक्स की आलोचना करने से इनकार कर दिया और कहा, 'सिर्फ टीजर के आधार पर फिल्म को जज नहीं सकता मेरे लिए ये एक शोकेस के जैसे है.' एक्टर कहते हैं, 'लेकिन हां मुझे कुछ ऐसी बाते हैं जिन्होंने मुझे परेशान किया है.'

'एनिमल' वाले रणबीर कपूर को 'राम' लुक में देखना मुश्किल!

रणबीर कपूर के राम लुक पर बात करते हुए सुनील लहरी ने कहा, 'टीजर में रणबीर ठीक दिख रहे हैं लेकिन उनके चेहरे पर राम जैसी मासूमियत की कमी है.' उनका मानना है, 'जो धैर्य और मासूमियत अरुण गोविल के चेहरे पर दिखी, उसकी कमी लग रही है.' अभिनेता उनके 'एनिमल' वाले कैरेक्टर को लेकर कहते हैं, 'एनिमल के बाद अचानक भगवान राम के रूप में उन्हें देखना दर्शकों के लिए मुश्किल होगा. वह राम के बजाय लक्ष्मण या भरत के किरदार के लिए ज्यादा फिट लगते हैं.' अभिनेता ने आगे उम्मीद जताई कि वह अपनी एक्टिंग से किरदार के साथ न्याय करेंगे. 

बिना इमोशंस के फिल्म नहीं चलेगी

सुनील लहरी ने इस बातचीत में फिल्म की तुलना दुनिया की बड़ी फिल्मों और पुरानी रामायण से की. एक्टर का मानना है, 'एवेंजर्स या टाइटैनिक जैसी फिल्में इसलिए चलीं क्योंकि इसमें इमोशंस बहुत मजबूत थे.' उन्होंने आगे रामानंद सागर की 'रामायण' जिक्र करते हुए कहा, 'भले ही इसमें अच्छा वीएफएक्स या फिर इसका बड़ा बजट नहीं था लेकन इमोशंस इतनी मजबूत थी कि 38 साल बाद भी लोग इसे बेस्ट मानते हैं.' टीवी के लक्ष्मण कहते हैं कि भले ही किसी भी फिल्म पर 4000-5000 करोड़ रुपये खर्च कर लिए जाएं लेकिन अगर इसमें इमोशंस मजबूत ना हों तो लोग इससे नहीं जुड़ पाएंगे.

दो पार्ट में रिलीज होगी 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्'

बहरहाल, अगर 'रामायणम्' की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का फर्स्ट पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी साथ ही फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज होगी. इसका 4000 करोड़ का बजट है, जिसके एक पार्ट का बजट 2000 करोड़ था. इसमें रणबीर कपूर राम, यश रावण, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देने वाले हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget