एक्सप्लोरर

सोनू निगम के बचाव में उतरे सुनील ग्रोवर, कहा- वो किसी की भावनाएं आहत नहीं कर सकते

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम अज़ान को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से विवादों में हैं. जब से उन्होंने कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान की वजह से उन्हें परेशानी होती है तभी से हर तरफ इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. इस मुद्दे पर लगातार बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक के बयान सुनने को मिल रहे हैं. अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सोनू निगम का समर्थन किया है.

सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर लिखा है, 'मैं सोनू निगम को जानता हूं कि वो किसी भी धर्म की भावनाओं को कभी आहत नहीं करेंगे. वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. हम उनकी बात का कोई अलग मतलब ना निकालें और उस मुद्दे को धार्मिक मोड ना दें.'

 

सुनील ग्रोवर ने ये ट्वीट आज रात 12 बजकर पांच मिनट पर किया है जिसे अब तक करीब 890 रीट्वीट और 6000 लाइक्स मिल चुके हैं.

आपको बता दें कि सोमवार सुबह सोनू निगम ने ट्वीट किया था, ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन रोज सुबह मुझे अजान की आवाज से उठना पड़ता है.’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आखिर कब भारत से ये जबरन धार्मिक भावना थोपना खत्म होगा? वैसे जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था तब बिजली नहीं थी.’ निगम ने ये भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा बिजली का इस्तेमाल उन लोगों को जगाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते. तो फिर ऐसा क्यों? गुंडागर्दी है बस.’

sonu4

उनके इस बयान के बाद से ही बहस हो रही है. बॉलीवुड से एक्टर पूजा भट्ट, एजाज़ खान, सपा नेता आज़मा खान, अबु आजमी जैसी हस्तियों ने उनका विरोध किया है तो वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने उनके बयान का समर्थन किया है. यहां जानें- अज़ान कंट्रोवर्सी पर बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों का रिएक्शन

इसके  बाद  से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई है.  यहां लोग दो हिस्सों में बट गए हैं कोई इस सिंगर की बात को सही बता रहा है तो कोई उसकी आलोचना कर रहा है.

इस पर मचे बवाल के बाद कल फिर सोनू निगम ने ट्वीट किया और कहा कि वो अपनी बात पर कायम हैं. सोनू निगम ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं अपने बयान पर कायम हूं कि मस्जिद और मंदिर में लाउडस्पीकर प्रयोग करने की इजाज़त नहीं होनी चाहिए.’ यहां पढें विस्तार से- अज़ान वाले बयान पर कायम हैं सोनू निगम, कहा- मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर की इजाज़त ना हो

यह भी पढ़ें-

अज़ान कंट्रोवर्सी पर घिरे सोनू निगम, जानें बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों का रिएक्शन

सुबह होने वाली अज़ान पर सोनू निगम ने उठाए सवाल, कहा- ये गुंडागर्दी है सोनू निगम कंट्रोवर्सी पर बोले एजाज, ‘जो मेरे धर्म के खिलाफ बोलेगा मैं उसकी रिस्पेक्ट नहीं कर सकता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल से ही डांस और एक्टिंग की शौकीन थीं फरीदा जलाल, फिल्मों में सपोर्टिंग रोल से बनाई पहचान
स्कूल से ही डांस और एक्टिंग की शौकीन थीं फरीदा जलाल, फिल्मों में सपोर्टिंग रोल से बनाई पहचान
आमिर खान नहीं मना रहे अपना 61वां बर्थडे, सेलिब्रेशन की जगह चुना काम, 'एक दिन' की शूटिंग में हैं व्यस्त
आमिर खान नहीं मना रहे अपना 61वां बर्थडे, सेलिब्रेशन की जगह चुना काम, 'एक दिन' की शूटिंग में हैं व्यस्त
सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा खुद का आशियाना, फोटोज शेयर कर बोलीं- 'ये मेरे सफर का छोटा सा हिस्सा है'
सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा खुद का आशियाना, फोटोज शेयर कर बोलीं- 'ये मेरे सफर का छोटा सा हिस्सा है'
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर कहा- 'इससे बड़ा धमाका और क्या हो सकता है'
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर कहा- 'इससे बड़ा धमाका और क्या हो सकता है'

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget