एक्सप्लोरर

अक्षय को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर जानें सुनील शेट्टी ने क्या कहा?

पणजी : अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि अक्षय कुमार नेशनल अवॉर्ड के हकदार हैं. इस साल 'रुस्तम' फिल्म के लिए अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कई तरफ से सवाल उठे थे. राष्ट्रीय पुरस्कार जूरी के अध्यक्ष फिल्मकार प्रियदर्शन थे जिनकी कई फिल्मों में अक्षय कुमार काम कर चुके हैं.

प्रियदर्शन की फिल्म 'हेरी फेरी' में अक्षय के साथ नजर आ चुके सुनील ने एक बयान में इस विवाद पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से गलत है. अक्षय ने कई हिट फिल्में दी हैं. फिर, आप केवल एक फिल्म की तरफ ही क्यों देख रहे हैं? उनके करियर को देखें. वह 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं और इस पुरस्कार के हकदार हैं." सुनील ने कहा, "हो सकता है कि अक्षय को यह सम्मान इतने साल में फिल्म जगत में उनके स्तर और विकास को देखकर दिया गया हो. कुछ ही कलाकार ऐसे हुए हैं, जिन्होंने किसी सेना के जवान के किरदार को निभाते हुए वास्तव में सैनिक को सम्मानपूर्ण तरीके से पर्दे पर उतारा हो. अक्षय उनमें से एक हैं." अक्षय को फिल्म 'रुस्तम' के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कार पर की गई आलोचना पर अक्षय ने पहले कहा था कि अगर लोगों को नहीं लगता कि वह इस पुरस्कार के लायक हैं, तो वे इस पुरस्कार को वापस ले सकते हैं. अक्षय बुधवार को राष्ट्रीय पुरस्कार लेने राजधानी दिल्ली आएंगे. 'हेरा फेरी' के अलावा सुनील, अक्षय के साथ 'आन : मैन एट वर्क', 'धड़कन', 'हेरा फेरी-2' और 'सपूत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. सुनील ने कहा था कि करियर की शुरुआत में जब अक्षय की 13 फिल्में असफल हुई थीं, तो कुछ लोगों ने कहा था कि उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन अब देखिए हर बार उनकी फिल्म 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर रही है. अभिनेता ने कहा कि अक्षय को इन बातों को भूल जाना चाहिए और इसके बारे में बुरा मानने की जरूरत नहीं है. फिलहाल सुनील अपने आने वाले टेलीविजन शो 'इंडियाज असली चैम्पियन : है दम' की तैयारी में व्यस्त हैं. इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल 'एंड टीवी' पर शनिवार से होगा. इस शो में आम लोग हिस्सा लेंगे, जिनका विभिन्न गतिविधियों के जरिए मानसिक और शारीरिक क्षमता का टेस्ट लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री सुबोध उनियाल ने निशाना
'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री ने निशाना
'मैं छोटी-बड़ी खुशियां बांटना चाहता हूं...' करण जौहर को चाहिए लाइफ पार्टनर, शादी पर कही ये बात
क्या 54 की उम्र में शादी करेंगे करण जौहर? बताई दिल की ख्वाहिश
'दृश्यम 3' ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 'हनुमान अंश'-'बॉर्डर 2' से '3 इडिट्स' तक', इन फिल्मों को चटाई धूल
'दृश्यम 3' ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इन बड़ी फिल्मों को चटाई धूल
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget