एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर क्यों चुप रहा बॉलीवुड? सुनील शेट्टी बोले- कुछ लोग डरते हैं, मैं बोलता हूं तो गालियां मिलती हैं

Pahalgam attack: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी से जब पूछा गया कि पहलगाम अटैक के बाद बॉलीवुड में खामोशी क्यों है? तो उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के लोग अपनी फिल्मों के जरिए अपना नैरेटिव पेश करते हैं.

पहलगाम हमले के बाद बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद कुछ एक्टर्स ने अपनी राय रखी लेकिन ज्यादातर लोग खामोश ही रहे. जिन्होंने इस मुद्दे पर पोस्ट किया उन्होंने भी कहीं पाकिस्तान का नाम नहीं लिया. अब इस चुप्पी पर सुनील शेट्टी ने अपनी राय रखी है. सुनील शेट्टी ने कहा है कि बहुत सारे लोग डर से कुछ बोलते नहीं हैं.

हाल ही में सुनील शेट्टी अपनी फिल्म केसरी वीर का प्रमोशन करने एक शो में पहुंचे थें. यहां उनसे इस मुद्दे पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर सवाल किया गया.

इस पर सुनील शेट्टी ने कहा, 'कुछ लोग चुप रहे होंगे. बहुत सारे लोग हैं माहौल से डरकर, सोशल मीडिया की ट्रोलिंग से डर कर चुप बैठते हैं. वो लोग फिल्में बनाते हैं देश देश के प्रति. नैरेटिव उनकी फिल्मों के थ्रू होती है.'

इसके बाद सुनील शेट्टी ने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि हर बार बॉलीवुड को ही टारगेट किया जाता है. उन्होंने कहा, 'तो कहीं ना कहीं हम हमें ये देखना चाहिए कि हमेशा बॉलीवुड क्यों? हमेशा क्यों हम बॉलीवुड को ही टारगेट करते रहते हैं? हर चीज में... ड्रग्स के बारे में, तो बॉलीवुड है? बाकी चीजों के बारे में भी बॉलीवुड है. कहीं ना कहीं इस वजह से डर बैठा हुआ है.'


पहलगाम हमले पर क्यों चुप रहा बॉलीवुड? सुनील शेट्टी बोले- कुछ लोग डरते हैं, मैं बोलता हूं तो गालियां मिलती हैं

एक्टर ने आगे कहा, 'हमारे एक्टरों को वो कॉन्फिडेंस देना जरूरी है कि आप आगे आइए. आप जो बोलना है बोलिए. हम आपके साथ हैं. आज मैं बोल रहा हूं तो मुझे उतनी नेगेटिव बैकलैश भी मिल रही है. कितनी सारी गालियां मेरे टाइमलाइन पर आती रहती हैं.' 

अपनी फिल्म के किरदार पर बात करते हुए सुनली शेट्री ने कहा, 'हम किरदार तो डेफिनेटली निभाते हैं फिल्मों में... अपने अपने वीरों की... लेकिन कहीं ना कहीं हमें भी पता है कि हमें सिर्फ उन्हें डिपेक्ट कर रहे हैं. तो वहां भी हमें डर लगता है कि क्या हम उन्हें सही तरीके से डिपेक्ट कर रहे हो. वो बहुत ही बड़ी रिस्पांसिबिलिटी होती है. इसीलिए मेरा कहना है आप देखिए हमेशा हमारी नैरेटिव बॉलीवुड ने ही आगे बढ़ाया. बॉलीवुड ने ही वीरता के बारे में फिल्म बनाई. हमारी फिल्म भी है तो वो भी उसी इंडस्ट्री ने बनाई है.'

सुनील शेट्टी ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि जिस दिन हमला हुआ उन्होंने उसी दिन अपनी बात रखी. सुनील शेट्टी ने कहा, 'जिस दिन हुआ उसी दिन मैंने अपनी स्टेटमेंट और अपनी फीलिंग कह दी. इसलिए मैं फिल्मों भी वैसे ही करता हूं. मैं मेरा बर्ताव भी वैसा है और और मैं सोचता भी वैसा ही हूं.'

 

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. यह फिल्म उन गुमनाम योद्धाओं की कहानी दर्शकों के सामने लाएगी, जिन्होंने ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर को घुसपैठियों से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी और सर्वोच्च बलिदान दिया. इसमें सुनील शेट्टी के साथ सूरज पंचोली भी दमदार किरदार में हैं. वहीं, विवेक ओबेरॉय खलनायक की भूमिका में हैं. 'केसरी वीर' 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

देखें केसरी वीर का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने, औकात में रहना', तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक, दी खुली चेतावनी
'मैं लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने, औकात में रहना', तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक
'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
Saturday Box Office: 'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget