एक्सप्लोरर

गुज़र-बसर करने के लिए कारखाने में काम करते थे नसीरुद्दीन शाह, 14 साल की उम्र में शुरू कर दी थी एक्टिंग

Naseeruddin Shah Struggle: अपने बेहतरीन अभिनय की बदौलत हिंदी फिल्मों अपना रुतबा बनाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक वक्त में जरी के कारखाने तक में काम किया है.

The Struggle of Actor Naseeruddin Shah: मंडी, मोहरा, पार और अ वेडनेसडे जैसी कई फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का नाम सिने जगत के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में लिया जाता है. नसीरुद्दीन शाह बहुत मेहनत के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं. अभिनय की शुरुआत के दौरान आर्थिक तंगी के कारण नसीरुद्दीन शाह एक ज़री के एक कारखाने में काम किया करते थे. इससे ही वो अपना गुजर बसर करते थे क्योंकि एक्टिंग से उनकी ज्यादा कमाई नहीं हो पाती थी.

कारखाने में काम

नसीरुद्दीन शाह कभी भी मेहनत करने में किसी से पीछे नहीं रहे. उन्होंने जिस दौर में फिल्मों में काम करना शुरू किया था उससे उनकी बहुत ज्यादा इनकम नहीं हो पाती थी. इसी के चलते नसीरुद्दीन ने एक जरी के कारखाने में काम करना शुरू कर दिया था. इस मेहनत से उन्होंने दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिग्गज अभिनेता ने ताज होटल में बेल बॉय की नौकरी के लिए भी आवेदन किया था.

अपनी इसी मेहनत और लगन की वजह से नसीरुद्दीन शाह आज बॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम हैं. शायद ही आपको ये बात मालूम हो कि नसीरुद्दीन शाह ने 14 साल की उम्र से थिएटर में अभिनय करना शुरू कर दिया था. अपने शानदार अभिनय की बदौलत वो कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं जिसमें फिल्मफेयर व नेशनल अवॉर्ड भी शामिल हैं. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया है.

नसीरुद्दीन शाह भारतीय फिल्मों के साथ कई विदेशी फिल्मों में भी अपने जबरदस्त अभिनय के जौहर दिखा चुके हैं. उनकी बहुत बड़ी खासियत ये है उन्होंने जिस किरदार को किया उसे अमर कर दिया. जैसे फिल्म मोहरा का जिंदाल का रोल, मंडी में डुंगरूस का किरदार और पार में नौरंगिया का रोल. नसीरूद्दीन शाह के ऐसे अनेकों किरदार लोगों के ज़ेहन में बस गए हैं.

Jitendra Kumar Net Worth: पंचायत के सचिव जी के पास हैं करोड़ों की कारें, मुंबई में खूबसूरत घर भी, जानें कितनी दौलत के मालिक हैं जितेंद्र कुमार

Adnan Sami On Instagram: इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करने पर अदनान सामी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इस वजह से किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर मैन' ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म
सलमान खान की 'SVC63' में हुई इस क्रिकेटर की वाइफ की एंट्री, 19 साल पहले शाहरुख़ संग भी मचा चुकी हैं धूम
सलमान की 'SVC63' में हुई इस क्रिकेटर की वाइफ की एंट्री, शाहरुख संग भी मचा चुकी धूम
क्लैश में सनी देओल की फिल्म को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर कमाई, ट्रेड एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा
बॉक्स ऑफिस क्लैश में सनी को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की Awarapan 2 करेगी बंपर कमाई
Video: वामिका गब्बी ने बदला अपना लुक, बॉय कट हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस को पहचानना भी हुआ मुश्किल
वामिका गब्बी ने कटवाए बाल, बॉय कट लुक में पहचानना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget