एक्सप्लोरर

Srikanth Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ कमाई के मामले में खुद से ही कर रही कंपटीशन, दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से ज्यादा

Srikanth Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यही वजह है कि फिल्म दूसरे दिन भी बढ़िया कारोबार कर रही है.

Srikanth Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. नेत्रहीन सीईओ की कहानी पर बनी फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. फिल्म के मिलेजुले रिव्यू के बीच इसको सोशल मीडिया पर भी अच्छे व्यूज मिले हैं. अभिनय के मोर्चे पर राजकुमार राव खरे उतरे हैं. फैंस उनकी अदाकारी को पसंद कर रहे हैं. फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा है, वहीं अब इसका दूसरे दिन की बिजनेस रिपोर्ट भी सामने आ गई है. 

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी आंधप्रदेश के मछलीपट्टनम के पास गांव में रहने वाले एक शख्स की है, जो कि नेत्रहीन है. बचपन में उसके माता पिता को लोगों ने तकिए से मुंह दबाकर मार डालने की भी सलाह दी थी, लेकिन मां-बाप ने हमेशा बच्चे का साथ दिया और वह अमेरिका से पढ़कर वापस भारत आया. यहां उसने रिसाइकिलिंग प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी खड़ी की, जिसमें आगे चलकर रतन टाटा ने भी पैसा लगाया. अब वही नेत्रहीन शख्स श्रीकांत 500 करोड़ की कंपनी का मालिक है. 

कैसा रहा दूसरे दिन का कलेक्शन
कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन रात 10:30 बजे तक श्रीकांत ने 4 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म का कुल कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये हो गया है. ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, जिनमें रात तक इजाफा हो सकता है. अगर फिल्म की कमाई इसी तरह से चलती रही तो आज यानी शनिवार और रविवार को बढ़िया कलेक्शन की उम्मीद है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

श्रीकांत के कलाकार
कलाकारों की बात करें तो श्रीकांत में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ, शरद केलकर आदि सितारे अहम भूमिका में हैं. फिल्म के निर्देशक तुषार हीरानंदानी हैं. श्रीकांत के निर्माता कृष्ण कुमार, भूषण कुमार और निधि परमार हैं. राजकुमार राव की बात करें तो श्रीकांत में राजकुमार राव कई सीन में खूब चमके हैं और सोशल मीडिया पर उनकी वाहवाही हो रही है.

वर्कफ्रंट
राजकुमार राव बहुत जल्द जाह्नवी कपूर के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आने वाले हैं. यह क्रिकेट पर आधारित फिल्म है, जो कि 31 मई को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. इसके अलावा वह श्रद्धा कपूर के साथ स्त्री 2 में भी नजर आने वाले हैं.

और पढ़ें: सचिन के साथ किया था क्रिक्रेट डेब्यू, फिर खेल छोड़ एक्टिंग में रखा कदम, फिल्में हो गईं फ्लॉप और लग गई शराब की लत, अब किस हाल में हैं एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'आवारापन' करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget