एक्सप्लोरर

क्या Sridevi ने बहन का करियर किया था बर्बाद? अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं पहुंची थीं छोटी बहन, जानें ऐसा हुआ क्या था

Sridevi relations with sister Srilatha: श्रीदेवी की एक सगी बहन भी हैं लेकिन एक्ट्रेस ने कभी उनका जिक्र नहीं किया. इसकी वजह श्रीदेवी और श्रीलता के बीच की अनबन थी जो दुश्मनी में बदल गई थी.

Sridevi relations with sister Srilatha: हिंदी सिनेमा के इतिहास में जब भी टॉप एक्ट्रेसेस की बात होगी तो श्रीदेवी का नाम जरूर आएगा. भले ही आज वो हमारे बीचन न हों लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए वो हमेशा जिंदा हैं. श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है, उन्होंने कई ऐसी जबरदस्त फिल्में दी हैं जो उनके करियर की यादगार फिल्में बन गईं. श्रीदेवी की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही, खासकर उनकी अपनी सगी छोटी बहन से रिश्ते पर हमेशा बात हुई है.

श्रीदेवी की छोटी बहन का नाम श्रीलता था और वो भी फिल्मों में काम करना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. श्रीदेवी ने उन्हें अपनी मैनेजर बनाया और सालों उन्होंने श्रीदेवी के लिए काम किया लेकिन एक ऐसी घटना हुई जिसने दोनों बहनों के बीच दीवार खड़ी कर दी थी.

श्रीदेवी का फैमिली बैकग्राउंड

13 फरवरी 1963 को श्री अम्मा येंगर अय्यप्पन का जन्म तमिलनाडु के मीनापट्टी गांव में हुआ था. श्री अम्मा येंगर को आप श्रीदेवी के नाम से जानते हैं. इनके पिता अय्यपन येंगर और मां राजेश्वरी येंगर थे. श्रीदेवी एक छोटी बहन श्रीलता और एक भाई सतीश येंगर हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)

कई रिपोर्ट्स में ये भी बताया जाता है कि श्रीदेवी के दो सौतेले भाई भी हैं. श्रीदेवी और श्रीलता का रिश्ता बचपन से काफी अच्छा था और दोनों हमेशा साथ ही समय बिताती थीं. लेकिन समय के साथ दोनों बहनों के जज्बात भी बदल गए थे.

श्रीदेवी और श्रीलता के बीच क्यों आई थी दरार?

श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. 1967 में आई तमिल फिल्म कंधन करुनाई में पहली बार श्रीदेवी बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस नजर आईं. इसके बाद उन्होंने साउथ में ही कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया और 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म मूंद्रू मुदिचु में बतौर यंग स्टार नजर आईं.


क्या Sridevi ने बहन का करियर किया था बर्बाद? अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं पहुंची थीं छोटी बहन, जानें ऐसा हुआ क्या था

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1972 से लेकर 1993 तक श्रीदेवी के फिल्मों के सेट पर श्रीलता भी जाया करती थीं. बड़ी बहन श्रीदेवी को फिल्मों में काम करता देख छोटी बहन श्रीलता का भी मन फिल्मों में काम करने का हुआ था. लेकिन उन्हें फिल्मों में मौका नहीं मिला तो श्रीदेवी ने उन्हें अपना मैनेजर रख लिया. दोनों के रिश्ते 1996 तक ठीक थे लेकिन उसके बाद दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ कि रिश्ते बिगड़ गए और इसकी वजह पैसा-प्रॉपर्टी बनी.

पैसा बना श्रीदेवी और श्रीलता की दुश्मनी की वजह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी और श्रीलता की मां का एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ जो गलत तरीके से किया गया और उनकी मां की याद्दाश्त चली गई थी. इसके बाद साल 1996 में उनकी मां का निधन हो गया. श्रीदेवी ने अस्पताल में केस कर दिया जिसे श्रीदेवी ने जीत भी लिया और अस्पताल की तरफ से उन्हें करीब 7 करोड़ रुपये मिले जिसे उन्होंने अपने पास रखा.


क्या Sridevi ने बहन का करियर किया था बर्बाद? अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं पहुंची थीं छोटी बहन, जानें ऐसा हुआ क्या था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलता को लगा था कि उसमें से आधा पैसा श्रीदेवी बहन को देंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो नाराज हो गईं. ऐसी भी खबरें हैं कि श्रीदेवी ने अपने पैंरेंट्स की संपत्ति भी अपने पास रखी थी, इन सभी वजहों से श्रीलता ने मुंबई छोड़ दिया. अपने पति सतीश के साथ श्रीलता चेन्नई में रहने लगी. कुछ समय के बाद श्रीलता ने श्रीदेवी पर केस किया और वो जीत गईं, मुआवजे के तौर पर उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये भी मिले.

इसके बाद उनके बीच की दूरियां और बढ़ गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2013 में जब श्रीदेवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था तब उनकी बहन ने उन्हें फोन करके बधाई दी थी. ऐसा भी कहा जाता है कि डेथ के करीब 2 दिन पहले श्रीदेवी अपनी बहन से मिली थीं, हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की.

श्रीदेवी का निधन

बतौर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने फिल्म सोला सावन (1979) में बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 'नगीना', 'हिम्मतवाला', 'जुदाई', 'चालबाज', 'लाडला', 'चांदनी', 'सदमा', 'तोहफा', 'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.


क्या Sridevi ने बहन का करियर किया था बर्बाद? अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं पहुंची थीं छोटी बहन, जानें ऐसा हुआ क्या था

फरवरी, 2018 में श्रीदेवी फैमिली फंक्शन अटैंड करने परिवार समेत दुबई गई थीं. शादी के बाद पूरा परिवार वापस आ गया लेकिन श्रीदेवी शॉपिंग के लिए रुक गईं. बोनी कपूर को किसी इवेंट के लिए लौटना पड़ा लेकिन बाद 24 फरवरी को श्रीदेवी को सरप्राइज देने पहुंच गए.

उनका घूमने का प्लान था और श्रीदेवी तैयार होने बाथरूम गईं. बतौर बोनी कपूर जब काफी देर तक श्रीदेवी नहीं आईं तो वो बाथरूम गए तो देखा कि श्रीदेवी बाथटब में डूबी हुई हैं. श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को रहस्यमयी तरीके से हुआ था.

यह भी पढ़ें: सलमान के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने की थी हॉलीवुड प्रोड्यसूर से शादी, तलाक के बाद कॉमेडियन पर आया दिल, जानें कौन हैं वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 318 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 11 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 318 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 11 बजे तक का कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget