एक्सप्लोरर

मार्वल्स की फिल्म में अब नहीं दिखेगा स्पाइडरमैन, डिज्नी के साथ टूटा करार

मार्वल सिनेमेटिक यूनीवर्स अब स्पाइडरमैन फिल्मों का निर्माण नहीं करेगी, क्योंकि डिज्नी और सोनी पिक्चर्स के बीच बातचीत टूट गई है. दोनों स्टूडियो 2015 से ही 'स्पाइडरमैन' फिल्मों का ब्रांड साझा कर रहे थे.

माना जा रहा है कि मार्वल सिनेमेटिक यूनीवर्स अब स्पाइडरमैन फिल्मों का निर्माण नहीं करेगी, क्योंकि डिज्नी और सोनी पिक्चर्स के बीच बातचीत टूट गई है. दोनों स्टूडियो 2015 से ही 'स्पाइडरमैन' फिल्मों का ब्रांड साझा कर रहे थे. पिछले समझौते के तहत, सोनी द्वारा अकेले बनाई गई 2017 और 2019 के स्पाइडरमैन फिल्मों में मार्वल का भी निर्माता के रूप में नाम दिया गया था. इन फिल्मों में टॉम हालैंड ने अभिनय किया था और ये ब्लॉकबस्टर रहीं थीं.

डिज्नी और सोनी ने हाल ही में इस सौदे को तोड़ दिया क्योंकि वे भविष्य की फिल्मों के वित्तपोषण के लिए किसी समझौते तक पहुंचने में 'असमर्थ' रहीं. 'यूएसएटुडे डॉट कॉम' की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

'डेडलाइन' के अनुसार, मार्वल के अध्यक्ष केविन फीगे, जिन्होंने फ्रैंचाइजी की दो नवीनतम फिल्मों 'स्पाइडर-मैन : फार फ्रॉम होम' और 'स्पाइडर-मैन : होमकमिंग' में क्रिएटिव लीड के रूप में काम किया था, को अब आगे की फिल्मों में तब तक कोई भूमिका नहीं मिलेगी, जब तक कि दोनों कंपनियों के बीच कोई समझौता नहीं हो जाता है. उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोनी पिक्चर्स की ओर से एक बयान जारी किया गया है.

बयान में कहा गया, "स्पाइडर-मैन के बारे में अधिकांश खबरों में केविन फीगे के फ्रेंचाइजी में शामिल होने की चर्चा की जा रही है. हम निराश हैं, लेकिन डिज्नी के इस निर्णय का सम्मान करते हैं कि अब वह हमारे अगले लाइव एक्शन स्पाइडर-मैन फिल्म के मुख्य निर्माता के रूप शामिल नहीं होंगे. हमें उम्मीद है कि भविष्य में यह बदल सकता है, लेकिन हम यह समझते हैं कि डिज्नी ने उन्हें कई नई जिम्मेदारियां दी है, जिसमें उनकी नई मार्वल प्रॉपर्टीज भी शामिल हैं.''

View this post on Instagram
 

Perfect landing. 👍 Don't miss #SpiderManFarFromHome  in theaters today and make sure to stay through the end! 🎉

A post shared by Spider-Man: Far From Home (@spidermanmovie) on

बयान में कहा, ''इसके कारण उनके पास अन्य परियोजनाओं पर काम करने का वक्त नहीं है. केविन शानदार हैं और हम उनकी मदद और मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं और उन्होंने जिस रास्ते पर चलने में हमारी मदद की है, हम उसकी सराहना करते हैं और उस रास्ते पर हम आगे भी चलना जारी रखेंगे."

इस खबर ने कई स्पाइडरमैन प्रशंसकों को निराशा कर दिया है. 'डेडपूल' के अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स ने भी इसे लेकर दुख व्यक्त किया. एक प्रशंसक ने एक ट्वीट में टॉम हॉलैंड और रेनॉल्ड्स को टैग करते हुए उनसे स्पाइडर-मैन और डेडपूल की क्रॉसओवर फिल्म के बारे में पूछा.

इस व्यक्ति ने लिखा, "क्या हमें स्पाइडर मैन और डेडपूल दोनों की फिल्म अब देखने को मिलेगी?" ट्वीट का जवाब देते हुए रेनॉल्ड्स ने कहा, "हां आप देख सकते हैं, लेकिन इसे केवल मेरे दिल में देख सकते हैं."

अभिनेता जेरेमी रेनर, जिन्होंने अब तक मार्वल फिल्मों में हॉकआई की भूमिका निभाई है, ने ट्वीट कर कहा, "सोनी पिक्च र्स, हम स्पाइडर-मैन को वापस चाहते हैं, धन्यवाद हैश स्पाइडरमैन रॉक्स."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meenakshi Recreates Nagin Song: 'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी पर मचा बवाल, YRF के जवाब के बाद तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
'सैयारा': 8 लाख की रॉयल्टी का दावा, YRF की सफाई... फिर तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
Jana Nayagan Advance Booking: जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget