एक्सप्लोरर

सोनू सूद ने अब 173 प्रवासी मजदूरों को चार्टर्ड विमान से पहुंचाया घर, एक्टर बोले- चेहरे पर खुशी देखने लायक थी

एक्टर सोनू सूद सिर्फ मुंबई से ही नहीं, बल्कि पूरे देश में फंसे प्रावासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने बीते दिन 173 प्रवासी मजदूरों को चार्टर्ड विमान ने उत्तराखंड के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया.

एक्टर सोनू सूद की हर तरफ तारीफें हो रही हैं. उन्होंने अब तक हजारों प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिए उनके घर भेजा है. इस दौरान उन्होंने उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की. उन्होंने एयर एशिया इंडिया के एक विमान से मुंबई से 173 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर उत्तराखंड भेजा है. एयरएशिया इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरबस ए320 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजकर 57 मिनट पर 173 प्रवासी श्रमिकों को लेकर रवाना हुई.

प्रवक्ता ने बताया कि विमान शाम चार बजकर 41 मिनट पर देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर उतरा. इसके बाद सोनू सूद ने कहा कि एक और चार्टर्ड विमान के उड़ान भरने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों की मदद करने की हमारी कोशिश और मजबूत हुई है. उन्होंने कहा, 'इनमें से ज्यादातर को कभी विमान से यात्रा करने का मौका नहीं मिला था, और अपने घर-परिवार तक पहुंचने के लिए जब वे एयर एशिया इंडिया के विमान में प्रवेश कर रहे थे तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी.'

यहां देखिए सोनू सूद का मैसेज-

View this post on Instagram
 

Stay home stay safe ????

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on

पहले भी पहुंचाए 167 महिला श्रमिक

आपको बता दें कि इससे पहले सूद ने केरल में फंसे 167 प्रवासी महिला श्रमिकों को चार्टर्ड विमान से ओडिशा भेजा था. ये सभी 167 महिलाएं कोच्चि की एक फैक्टरी में सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी. कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते इनकी फैक्टरी बंद हो गई और ये लोग इधर-उधर भटक रहे थे. पहले ही हजारों प्रवासी मजदूरों की मदद कर चुके सोनू ने इन महिलाओं की मदद की.

हर प्रवासी मजदूरों के घर भेजना चाहते हैं सोनू सूद

आपको बता दें कि सोनू सूद ने अपने पैसों से बसें बुक करके उन प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का काम शुरू किया. जिसके बाद अब हजारों की तादात में सोनू लोगों को उनके घर भेज चुके हैं. इस बारे में सोनू सूद का कहना है, 'जब तक हर एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता अपनी मुहिम को जारी रखूंगा. इसके लिए चाहे कितना भी काम और मेहनत करनी पड़े. अंतिम मजदूर के उसके घर पहुंचने तक चैन से नहीं रह सकता.'

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शेयर किया अपनी फिल्म 'फ्रेंडशिप' का पोस्टर, दिखेगी दमदार परफॉर्मेंस

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget