एक्सप्लोरर

प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए एक्टर सोनू सूद, 10 बसों के जरिए 350 श्रमिकों को कर्नाटक भेजने का किया इंतजाम

बसों की रवानगी के बाद सोनू सूद ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "इन प्रवासियों को बसों से भेजे जाने के लिए जरूरी परमिशन के लिए मुझे कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों से बात भी करनी पड़ी."

मुंबई: पहले जुहू स्थित अपना छह मंजिला होटल शिव सागर को डॉक्टरों, नर्सों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा के लिए उपलब्ध कराने और रोजाना हजारों बेसहारा और गरीब लोगों को खाना खिलाने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने अब प्रवासी मजदूरों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है.

सोनू सूद ने आज मुम्बई से सटे ठाणे इलाके में प्रवासी मजदूरों से भरी 10 बसों को कर्नाटक के गुलबर्ग इलाके के‌ लिए रवाना किया. उल्लेखनीय है कि सोनू सूद ने 10 बसों के जरिए गुलबर्गा भिजवाए गये 350 मजदूरों के जाने का खर्च खुद ही उठाया है. प्रत्येक बस के लिए 80,000 रुपये के हिसाब से सोनू सूद ने 8 लाख रुपये की रकम खुद चुकाई है. इसके अलावा, उन्होंने सभी प्रवासियों के गंतव्य तक पहुंचने तक उनके खाने-पीने का इंतजाम भी खुद ही किया. बता दें कि इन सभी बसों के रवाना होते वक्त सोनू सूद खुद मौके पर मौजूद थे.

बसों की रवानगी के बाद सोनू सूद ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "इन प्रवासियों को बसों से भेजे जाने के लिए जरूरी परमिशन के लिए मुझे कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों से बात भी करनी पड़ी."

प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए एक्टर सोनू सूद, 10 बसों के जरिए 350 श्रमिकों को कर्नाटक भेजने का किया इंतजाम

उल्लेखनीय है कि देशभर से प्रवासी मजदूरों का अपने-अपने गांवों की ओर पैदल मार्च जारी है. ऐसे में अब केंद्र सरकार समेत कई राज्यों ने ट्रेनों और बसों के जरिए इन मजदूरों को एक जगह से दूसरी जगहों पर जाने की इजाजत दे दी है. लेकिन सोनू सूद ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि मजदूरों को महाराष्ट्र से कनार्टक के गुलबर्गा भेजे जाने‌ के लिए उन्हें दोनों राज्यों के अधिकारियों से बात करनी पड़ी और उसके बाद ही मजदूरों को भेजे जाने की व्यवस्था संभव हो पाई.

सोनू सूद से एबीपी न्यूज़ से कहा, "इन प्रवासी मजदूरों को अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ हजारों किलोमीटर की यात्रा करते हुए देखना मेरे लिए काफी तकलीफदेह और जज्बाती तौर पर विचलित करने वाला था." सोनू ने आगे कहा, "अब उनकी अगली कोशिश यहां फंसे मजदूरों को झारखंड, बिहार, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भेजने‌ की होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raja Shivaji BO Day 27: 'राजा शिवाजी' ने 27वें दिन भी दिखाया दम, किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने 27वें दिन भी दिखाया दम, किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सोनाक्षी सिन्हा से यामी गौतम तक, वकील के किरदार में इन एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर मचाया तहलका
सोनाक्षी सिन्हा से यामी गौतम तक, वकील के किरदार में इन एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर मचाया तहलका
'ये नकली बाल हैं...', 7 साल तक बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझते रहे हनी सिंह, मुश्किल दिनों को लेकर किया खुलासा
'ये नकली बाल हैं...', 7 साल तक बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझते रहे हनी सिंह, मुश्किल दिनों को लेकर किया खुलासा
मराठी एक्टर महेश पवार का 25 साल की उम्र में निधन, खाई में गाड़ी गिरने से 7 और लोगों की मौत
मराठी एक्टर महेश पवार का 25 साल की उम्र में निधन, खाई में गाड़ी गिरने से 7 और लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: रामचरण की ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में बवाल, भोपाल से बेंगलुरु तक हाई वोल्टेज ड्रामा (27.05.26)
Jackie Shroff ने बताया ‘Bhidu’ का असली मतलब, पर्यावरण और पेड़ लगाने को लेकर की खास अपील
Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
वॉर और डील पर ईरान की मीडिया के दावों से भड़का व्हाइट हाउस, कहा- सब झूठी और मनगढ़ंत कहानियां
वॉर और डील पर ईरान की मीडिया के दावों से भड़का व्हाइट हाउस, कहा- सब झूठी और मनगढ़ंत कहानियां
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
Embed widget