एक्सप्लोरर

कास्टिंग काउच पर बोलने से बचती नजर आईं करीना, सोनम और स्वरा

तीनों अभिनेत्रियां एक अन्य नई अभिनेत्री शिखा तलसानिया के साथ आज अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मौजूद थीं. पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनसे कास्टिंग काउच पर उनके विचार पूछे गए.

मुंबई: देश, समाज के विभिन्न मुद्दों पर स्वतंत्र विचार रखने वाली बॉलीवुड की तीन अभिनेत्रियां करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बयान देने से बचती नजर आईं. बता दें कि एक दिन पहले ही वरिष्ठ कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच को लेकर एक विवादित बयान दिया था. तीनों अभिनेत्रियां एक अन्य नई अभिनेत्री शिखा तलसानिया के साथ आज अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मौजूद थीं. पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनसे कास्टिंग काउच पर उनके विचार पूछे गए.

महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए मुखर जानी जाने वाली स्वरा ने कहा, "पहली बात, इस मुद्दे का हमारी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कोई लेना देना नहीं है. मुझे लगता है कि अभी हमारा फोकस हमारी फिल्म पर होना चाहिए. अन्य बातों के लिए आप मेरा ट्विटर खाता देख सकते हैं."

कास्टिंग काउच पर बोलने से बचती नजर आईं करीना, सोनम और स्वरा

करीना कपूर ने उनका समर्थन करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें अपना ध्यान फिल्म से हटाना चाहिए. यह एक खास फिल्म है जिसमें हमने बहुत मेहनत की है. मुझे लगता है कि फिल्म पर पर्याप्त ध्यान दिया जाना चाहिए."

सोनम कपूर ने कहा कि उनका वादा है कि जब वह फिल्म को लेकर निजी इंटरव्यू देंगी, उस समय वह कास्टिंग काउच और महिला सशक्तिकरण के सवालों के जवाब निश्चित तौर पर देंगी.

यहां देखें वीडियो...

उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहती हूं कि जो भी सवाल फिल्म से संबंधित नहीं हैं, मैं वादा करती हूं कि मैं उन सभी के जवाब बाद में निजी इंटरव्यू के दौरान दूंगी. लेकिन, आज नहीं. हम अपना ध्यान फिल्म पर लगाने की कोशिश कर रहे हैं."

शशांक घोष के निर्देशन में बनी 'वीरे दी वेडिंग' की निर्माता रिया कपूर और एकता कपूर हैं. यह फिल्म एक जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

गौरतलब है, सांगली में एक कार्यक्रम के दौरान सरोज खान ने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर कहा था कि यह तो हमेशा से चलता आ रहा है और फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूता नहीं है. उन्होंने कहा था कि यह कम से कम रोजगार तो उपलब्ध कराता है. उन्होंने बाद में हालांकि अपने बयान के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि वह सिर्फ यह कहना चाह रही हैं कि हर क्षेत्र में यह समस्या है तो ऐसे में केवल फिल्म इंडस्ट्री को ही इसपर कठघरे में खड़ा करना कहां तक जायज है.

ये भी पढ़ें:

Veere Di Wedding Trailer: करीना, सोनम और स्वरा का बोल्ड अवतार देख आप भी हो जाएंगे क्लीन बोल्ड

‘वीरे दी वेडिंग’ के ट्रेलर लॉन्च पर सोनम ने कहा, करीना कपूर खान हैं मेरी फेवरेट

‘वीरे दी वेडिंग’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची करीना, सोनम, स्वरा और शिखा, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget