Smriti Irani ने वीकेंड पर शेयर की अपनी फनी तस्वीरें, Ekta Kapoor और Sonu Sood ने दिया ऐसा रिएक्शन
केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी हाल ही में उन्होंने अपने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसपर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी काम से समय निकालकर पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान देती हैं. स्मृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय समय पर अपने फैंस और दोस्तों के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसपर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
स्मृति ईरानी ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "जब आपका रविवार सोमवार की तरह व्यवहार करता है. यह कैसे शुरू हुआ, यह कैसे चला गया. यह अब कैसा चल रहा है, पता भी नहीं चला."
इस पोस्ट पर सोनू सूद, मौनी रॉय समेत कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मौनी ने लिखा, 'खूब सुंदर.' एकता कपूर ने लिखा, 'स्किनी एंड प्रीटी रावी की मासी.' वहीं, सोनू सूद ने इमोजी शेयर किया. इसके अलावा कई फैंस भी स्मृति की जमकर तारीफ की.

काफी पुराने दोस्त हैं एकता और स्मृति
बता दें कि एकता कपूर और स्मृति ईरानी काफी पुराने दोस्त हैं. एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्मृति ईरानी ने 'तुलसी' का किरदार निभाया था. इस एक शो ने स्मृति को टीवी जगत में बहुत प्यार और पहचान मिली थी. शो के सेट पर ही स्मृति और एकता के बीच दोस्ती गहरी हुई थी. स्मृति ईरानी अब टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त माने जाते हैं. स्मृति ईरानी को जब भी मौका मिला है, वह एकता कपूर की तारीफ करना नहीं भूलतीं.
ये भी पढ़ें :-


















