एक्सप्लोरर

स्मिता पाटिल ने 21 की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, मौत के बाद रिलीज़ हुईं 14 फिल्में

Smita Patil Birth Anniversary एक्टिंग के अलावा स्मिता पाटिल महिलाओं के मुद्दों पर भी काम करती थीं. स्मिता फिल्मों में भी ऐसी भूमिकाओं को प्राथमिकता देती थीं, जो वीमेन सेंट्रिक हों. शुरुआत में उन्होंने कमर्शियल फिल्में भी नहीं की. हालांकि बाद में उन्होंने 'नमक हलाल' और 'शक्ति' जैसी फिल्मों में काम किया जिन्होंने बहुत अच्छी कमाई की.

Smita Patil Birth Anniversary : स्मिता पाटिल का नाम लेते ही नज़रों के सामने खूबसूरत और बड़ी-बड़ी आंखों वाली लड़की का चेहरा आ जाता है जिसने कुछ ही साल के फिल्मी करियर में बॉलीवुड में ऐसी अमिट छाप छोड़ दी जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है. न्यूज़ रीडर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मिता पाटिल ने महज 21 साल में नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था.  उन्होंने वुमेन सेंट्रिक फिल्मों के साथ-साथ कमर्शियल फिल्मों में भी नाम कमाया.

श्याम बेनेगल की फिल्म से किया डेब्यू

पॉलिटिकल बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर, 1955 को पुणे में हुआ था. उनके पिता शिवाजी राव पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और मां विद्या ताई पाटिल सामाजिक कार्यकर्ता थीं. कहते हैं कि उनकी मां ने चेहरे की मुस्कुराहट देख इस अभिनेत्री का नाम स्मिता रखा. स्मिता ने Film and Television Institute of India (FTII) से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने न्यूज़ रीडर के रुप में अपना करियर शुरु किया. पहली बार उनका कैमरे से सामना 1970 में दूरदर्शन में हुआ. यहां स्मिता मराठी में समाचार पढ़ा करती थीं. उनसे इम्प्रेस होकर बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल ने उन्हें फिल्म 'चरणदास चोर' (1975) ऑफर की. यही स्मिता पाटिल की डेब्यू फिल्म है. इसके बाद 1977 में स्मिता पाटिल को फिर श्याम बेनेगल ने अपनी फिल्म 'मंथन' और 'भूमिका' में कास्ट किया. 'भूमिका' में बेहतरीन अदाकारी के लिए स्मिता पाटिल ने 21 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनकी छाप छोड़ने वाली फिल्मों में 'आक्रोश' (1980), 'चक्र' (1982), 'गुलामी' (1985), 'मिर्च मसाला' (1987), 'अर्थ', 'मंडी' और 'निशांत' शामिल हैं.

स्मिता पाटिल ने 21 की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, मौत के बाद रिलीज़ हुईं 14 फिल्में

 1980 में 'चक्र' के लिए भी स्मिता को नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्हें फिल्म 'जैत रे जैत' (1978), 'भूमिका' (1978), 'उंबरठा' (1981), 'चक्र' (1980), 'बाजार' ( 1983), 'आज की आवाज' (1985) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला. 

एक्टिंग के अलावा स्मिता पाटिल महिलाओं के मुद्दों पर भी काम करती थीं. स्मिता फिल्मों में भी ऐसी भूमिका को प्राथमिकता देती थीं जो वीमेन सेंट्रिक हो. शुरुआत में उन्होंने कमर्शियल फिल्में भी नहीं की. हालांकि बाद में उन्होंने 'नमक हलाल' और 'शक्ति' जैसी फिल्में की जिन्होंने बहुत अच्छी कमाई की. वो ऐसी अभिनेत्रियों में शुमार रहीं, जिन्होंने ये साबित किया कि गंभीर मुद्दों पर फिल्मों में काम के साथ कमर्शियल फिल्में भी की जा सकती हैं.

स्मिता पाटिल ने 21 की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, मौत के बाद रिलीज़ हुईं 14 फिल्में

स्मिता के बारे में गलत बोलने का आज भी शबाना आज़मी को है अफसोस

स्मिता पाटिल का जिक्र हो और शबाना आजमी का नाम ना आए ऐसा नहीं हो सकता. उस दौर में इन दोनों अभिनेत्रियों में कड़ी टक्कर होती थी. जहां शबाना आजमी अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्ममेकर्स की पसंद बन गईं थीं, वही स्मिता पाटिल भी हर रोज नई मिसाल कायम कर रही थीं. शबाना ने उस दौर में स्मिता पाटिल को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं जिनका उन्हें आज भी अफसोस है. मैथिली राव की लिखी स्मिता पाटिल की बायोग्राफी के लॉन्च पर शबाना पहुंचीं थीं. यहां उन्होंने खुद कहा, ''हम कभी दोस्त नहीं थे. हमारे बीच जो होड़ थी वो कुछ मीडिया की कहीं बातें थी और उनमें कुछ सच्चाई भी थी. मैंने पहले भी कहा था कि मुझे बेहद पछतावा है कि मैंने स्मिता पाटिल के खिलाफ कठोर बातें कही थीं.''

स्मिता पाटिल ने 21 की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, मौत के बाद रिलीज़ हुईं 14 फिल्में

शबाना ने एक बार ये भी कहा था, ''स्मिता ने कई बार ऐसी आत्मीयता दिखाई जो मैं हमेशा याद रखूंगी. फिल्म 'बाजार' की शूटिंग के समय मेरी मां शौकत आजमी जब फिल्म के सेट पर पहुंची तो स्मिता अपने रूम से दौड़ते हुए बाहर निकलीं और उन्होंने बिना किसी से कोई भी बात किए अपना जो सबसे अच्छा रूम था वह मेरी मां को दे दिया. वह मेरे भाई की बहुत अच्छी दोस्त थीं और मेरी उनके परिवार के साथ बहुत अच्छी दोस्ती थी. मुझे स्मिता के बारे में कोई भी कठोर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी.'

राज बब्बर के साथ रिश्ते की वजह से चर्चा में रहीं

अदाकारी के साथ-साथ स्मिता पाटिल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहती थीं. अभिनेता राज बब्बर के संग उनके इश्क के चर्चे हर तरफ होते थे. राज बब्बर पहले से नादिरा बब्बर से शादी कर चुके थे. उनके दो बच्चे आर्य बब्बर और जूही बब्बर भी थे. 1984 में फिल्म 'आज की आवाज में दोनों ने साथ काम किया और फिल्म के साथ-साथ इनके इश्क का सिलसिला भी शुरू हुआ. दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहने लगे. इस वजह से स्मिता पाटिल को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी.

स्मिता पाटिल ने 21 की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, मौत के बाद रिलीज़ हुईं 14 फिल्में

स्मिता की मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं. इसका जिक्र स्मिता पाटिल की जीवनी लिखने वाली मैथिली राव ने अपनी किताब में किया है. उन्होंने लिखा है, ''स्मिता पाटिल की मां कहती थीं कि महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ने वाली स्मिता किसी और का घर कैसे तोड़ सकती है? लेकिन, राज बब्बर से अपने रिश्ते को लेकर स्मिता ने मां की भी नहीं सुनी."

31 साल में दुनिया को कहा अलविदा

राज बब्बर ने पत्नी नादिरा से रिश्ता तोड़ स्मिता से शादी रचा ली. कुछ समय में ही दोनों में दूरिया बढ़ गईं. बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के समय ही स्मिता को कुछ कॉम्प्लिकेशन्स हुए और महज दो हफ्ते के भीतर ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. 13 दिसंबर, 1986 को 31 साल की उम्र में स्मिता पाटिल का निधन हो गया. उनकी मौत पर भी सवाल उठे. ऐसा कहा गया कि उनकी मौत इलाज के अभाव में हुई.

मौत के बाद रिलीज हुईं करीब 14 फिल्में

स्मिता पाटिल ने 21 की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, मौत के बाद रिलीज़ हुईं 14 फिल्में

स्मिता पाटिल की अचानक मौत से पूरी इंडस्ट्री सहम गई थी. 'ठिकाना' (1987), 'सूत्रधार' (1987), और 'वारिस' (1988)  जैसी करीब 14 फिल्में उनकी मौत के बाद रिलीज हुईं. 1989 में रिलीज हुई 'गलियों का बादशाह' उनकी आखिरी फिल्म थी.

सिनेमा में उत्कृष्ठ योगदान के लिए 1985 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget