एक्सप्लोरर

Singham Again First Day Advance Booking: एडवांस बुकिंग में खूब नोट छाप रही 'सिंघम अगेन', जानें अब तक हुई कितनी कमाई

Singham Again First Day Advance Booking: 'सिंघम अगेन' की एडवांस बुकिंग दो दिन पहले ही शुरू हुई है और फिल्म रिलीज से पहले ही खूब कमाई कर रही है. अब फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं.

Singham Again First Day Advance Booking Report: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग दो दिन पहले ही शुरू हुई है. ऐसे में फैंस ने धड़ाधड़ टिकटें बुक करनी शुरू कर दी हैं. 'सिंघम अगेन' की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन बचा है और फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन क आंकड़े सामने आ गए हैं.

सैकनिल्क की मानें तो 'सिंघम अगेन' ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के दो दिनों के अंदर ही 20 लाख 1 हजार 536 टिकटों की बिक्री कर ली है. इस तरह फिल्म ने रिलीज से पहले ही कुल 6.51 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ब्लॉक सीटों के साथ ये आंकड़ा 9.09 करोड़ रुपए हो गया है. यानी कॉप यूनिवर्स की ये फिल्म अच्छी ओपनिंग कर सकती है.

'भूल भुलैया 3' टकराएगी 'सिंघम अगेन'
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' का सामना बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' से होगा. कार्तिक आर्यन स्टारर ये कॉमेडी-हॉरर फिल्म भी 1 नवंबर को ही थिएटर्स में रिलीज हो रही है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. फिलहाल एडवांस बुकिंग में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से आगे चल रही है जिसने अब तक 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट
'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम की तीसरी फ्रेंचाइजी फिल्म है. अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में एक साथ कई सितारे पुलिस की वर्दी में एक्शन अवतार में दिखाई देंगे. फिल्म की स्टार कास्ट में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सलमान खान, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 के मेकर्स को बड़ा झटका, इस देश में बैन हुई फिल्म, जानें वजह

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर' की सक्सेस के बाद मिले 'हमजा-रहमान डकैत', अंशुला कपूर की शादी में रणवीर ने लूटी महफिल
'धुरंधर' की सक्सेस के बाद मिले 'हमजा-रहमान डकैत', अंशुला कपूर की शादी में रणवीर ने लूटी महफिल
Dhamaal 4 Day 1 BO: एडवांस बुकिंग में 'धमाल 4' ने कर ली करोड़ों की कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर होगा 'धमाल'
एडवांस बुकिंग में 'धमाल 4' ने कर ली करोड़ों की कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर होगा 'धमाल'
MS धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक...सौरव गांगुली से पहले इन क्रिकेटर्स पर भी बन चुकी हैं फिल्में
MS धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक...गांगुली से पहले इन क्रिकेटर्स पर भी बनीं फिल्में
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget