एक्सप्लोरर

Singham Again Collection Day 7: भारी-भरकम बजट बना रोड़ा, 'सिंघम अगेन' ने फिर भी नहीं मानी हार, 7 दिनों में कमा डाले इतने करोड़

Singham Again Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' कमाई में अपने भारी-भरकम बजट के करीब भी नहीं पहुंची है. हालांकि, फिल्म की कमाई देखकर लग रहा है कि फिल्म ने अभी हार नहीं मानी है.

Singham Again Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की एक्शन पैक्ड 'सिंघम अगेन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 7 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ कमाए थे जो अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है.

इसके बाद फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया. फिल्म के साथ 'भूल भुलैया 3' जैसी मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी के रिलीज के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है.

सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, सिंघम अगेन ने शुरुआती तीन दिनों में 121.75 करोड़ कमाए थे. चौथे और पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 18 और 14 करोड़ रहा. 6वें दिन की कमाई की बात करें तो ये 10.25 करोड़ रहा. 

फिल्म की कमाई से जुड़े 7वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी अब सामने आ चुके हैं. फिल्म ने रात 10:15 बजे तक 8.75 करोड़ की कमाई कर ली है और इसी के साथ फिल्म का टोटल बिजनेस 173.00 करोड़ रुपये हो चुका है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बजट से कितनी दूर है सिंघम अगेन?

अजय देवगन की फिल्म का कलेक्शन भले ही पहली नजर में देखने में अट्रैक्ट कर रहा हो, लेकिन प्रॉफिट में आने के लिए फिल्म को करीब 200 करोड़ रुपये की और कमाई करनी होगी. फिल्म को 350 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बनाया गया है, फिल्म जिसका आधा हिस्सा भी नहीं बटोर पाई है.

सिंघम अगेन vs भूल भुलैया 3 का हुआ नुकसान!

अजय देवगन की फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन की फिल्म का क्लैश होने से भी फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है. अगर फिल्म सोलो रिलीज होती तो जो कमाई भूल भुलैया 3 के खाते में जा रही है वो भी सिंघम के खाते में जाती. हालांकि, अभी फिल्म के पास अगला वीकेंड भी है, जिसमें उम्मीद है कि फिल्म फिर से एक अच्छा खासा जंप लेगी.

सिंघम अगेन के बारे में

सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इस यूनिवर्स की सभी फिल्में बड़ी हिट रही हैं. अब इस फिल्म में भी अजय देवगन का साथ देने के लिए पूरी टीम है.

इस टीम में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ सलमान खान का स्पेशल कैमियो होने से फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी भी बज बना हुआ है.

और पढ़े: Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 7: 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' को किया चारों खाने चित, जानें टोटल कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
8 साल में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget