एक्सप्लोरर

Singham Again Box Office Collection Day 12: 'सिंघम अगेन' की दहाड़ में नही रहा दम, चंद करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, फिल्म पर मंडराया फ्लॉप होने का खतरा

Singham Again Box Office Collection: 'सिंघम अगेन' दूसरे हफ्ते में बेहद निराशाजनक परफॉर्म कर रही है. फिल्म के लिए चंद करोड़ कमाना भी मुश्किल हो गया है ऐसे में ये फिल्म अब फ्लॉप होने के कगार पर है.

Singham Again Box Office Collection Day 12:  अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई थी जिसके बाद लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी. हालांकि सॉलिड ओपनिंग के बाद से फिल्म की कमाई हर दिन गिरती देखी गई. पहले हफ्ते में ही ये फिल्म सिंगल डिजिट में सिमट गई थी. हालांकि दूसरे वीकेंड पर इसने फिर रफ्तार बढ़ाई और 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था.

लेकिन अब दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद 'सिंघम अगेन' फुस्स होती हहुई नजर आ रही है. दूसरे मंडे को फिल्म 5 करोड़ की कमाई भी नही कर पाई थी. चलिए यहां जानते हैं 'सिंघम अगेन' का दूसरा मंगल भारी रहा या संकट हारी रहा?

'सिंघम अगेन' ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' ने दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. रिलीज के पहले दिन इसकी दहाड़ से बॉक्स ऑफिस हिल गया था. फिल्म का कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से क्लैश हुआ था. ओपनिंग डे पर अजय देवगन स्टारर फिल्म ने कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी से काफी ज्यादा कलेक्शन किया था. लेकिन अब 'सिंघम अगेन' पर भूल भुलैया 3 भारी पड़ रही है.

जहां कार्तिक की फिल्म अपना बजट वसूल कर मुनाफा कमा रही है तो वहीं 'सिंघम अगेन' की बॉक्स ऑफिस पर लुटिया डूब गई है. हर दिन घटती कमाई के चलते इस पर फ्लॉप का खतरा मंडरा रहा है. 'सिंघम अगेन' रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है लेकिन ये अपनी लागत (350 करोड़) वसूलने से अभी काफी दूर है.

'सिंघम अगेन' के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ कमाए थे. फिर सेकेंड फ्राइडे फिल्म ने 8 करोड़, दूसरे शनिवार 12.25 करोड़, दूसरे रविवार 13.5 करोड़ और दूसरे सोमवार 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब 'सिंघम अगेन' की रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सिंघम अगेन' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 3.17 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ 'सिंघम अगेन' की 12 दिनों की कुल कमाई अब 214.17 करोड़ रुपये हो गई है.

'सिंघम अगेन' के पास बचे हैं कमाई के बस दो दिन
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज कलाकारों की फौज है और यहां तक कि सलमान खान का कैमियों भी है बावजूद इसके 'सिंघम अगेन' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में फेल साबित हो रही है.

वहीं अब इस फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर कमाई के बस दो ही दिन बचे हैं दरअसल सिनेमाघरों में अब सूर्या और बॉबी देओल स्टारर ‘कंगुवा’ रिलीज होने जा रही है. ये मच अवेटेड फिल्म 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है ऐसे में 'सिंघम अगेन' के लिए अब ‘कंगुवा’ के आगे टिकना मुश्किल लग रहा है.  

ये भी पढ़ें:-Himansh Kohli First Wedding Pic: शादी के बंधन में बंधे हिमांश कोहली...मंदिर में लिए सात फेरे, किस कर नई दुल्हन पर लुटाया प्यार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की 'रामायण' के एक नहीं दो ट्रेलर होंगे रिलीज, सीबीएफसी से मिली मंजूरी, जानें- रनटाइम और रिलीज डेट
'रामायण' के एक नहीं दो ट्रेलर होंगे रिलीज, सीबीएफसी से मिली मंजूरी, जानें- रनटाइम और रिलीज डेट
Wednesday BO Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'धमाल 4', 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का बुरा हाल, जानें- कलेक्शन
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'धमाल 4', 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का बुरा हाल, जानें कलेक्शन
Welcome To The Jungle Box Office: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget