एक्सप्लोरर

'दिन की शूटिंग रात में करनी पड़ती है...', 'सिकंदर' में सलमान खान संग काम करने पर बोले डायरेक्टर मुरुगदास

AR Murugadoss On Salman Khan: 'सिकंदर' डायरेक्टर एआर मुरुगदास ने बताया कि सलमान खान के साथ काम करना आसान नहीं है. जब तक वो सेट पर आते हैं बाकी कलाकार थक चुके होते हैं.

सुपरस्टार सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे. फिल्म को एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में डायरेक्टर ने सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में काम करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. मुरुगदास ने बताया कि स्टार्स के साथ काम करना का चुनौतियों से भरा रहता है. कभी-कभी दिन की सीन भी रात में शूट करने पड़ते हैं.

वलाइपेचु वॉयस के साथ एक हालिया इंटरव्यू में बात करते हुए एआर मुरुगदास ने कहा- 'किसी स्टार के साथ शूटिंग करना आसान नहीं होता. दिन के सीन भी हमें रात में शूट करने पड़ते हैं क्योंकि वोह रात 8 बजे तक ही सेट पर आते हैं. हम लोग सुबह से ही शूटिंग करने के आदी हैं, लेकिन वहां काम ऐसे नहीं होता.'

दिन की शूटिंग रात में करनी पड़ती है...', 'सिकंदर' में सलमान खान संग काम करने पर बोले डायरेक्टर मुरुगदास

'उनके साथ रात के 2 बजे शूटिंग करनी...'
'सिकंदर' डायरेक्टर ने आगे बताया कि जब तक सलमान खान दिन की शूटिंग के लिए तैयार होकर सेट पर पहुंचते थे, तब तक दूसरे कलाकार थक चुके होते थे. मुरुगदास ने कहा- 'अगर किसी सीन में चार बच्चे होते, तो हमें उनके साथ रात के 2 बजे शूटिंग करनी पड़ती, भले ही वो स्कूल से लौटने का सीन ही क्यों न हो. वो उस समय तक थक जाते थे और आमतौर पर सो जाते थे.'

'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 110.1 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं वर्ल्डवाइड भी 'सिकंदर' ने सिर्फ 184.6 करोड़ रुपए कमाए थे.

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के पास इस समय कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. इन दिनों वो अपूर्व लखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं. इसके अलावा उनके पास 'किक 2', संजय दत्त के साथ एक फिल्म जिसका टाइटल 'गंगा राम' बताया जा रहा है, जैसे फिल्में हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 Release Live Updates: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ हुई रिलीज, सिनेमाघरों में दर्शकों की उमड़ी भीड़
Live Updates: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ हुई रिलीज, सिनेमाघरों में दर्शकों की उमड़ी भीड़
के के मेनन: थिएटर-टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में छोड़ी छाप, कभी करते थे विज्ञापन कंपनी में नौकरी
के के मेनन: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में छोड़ी छाप, कभी करते थे नौकरी
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Drishyam 3 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 9.30 बजे तक 6 करोड़ के हुई पार
Live: 'दृश्यम 3' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 9.30 बजे तक 6 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
Embed widget