एक्सप्लोरर

Sikandar Box Office Prediction Day 1: ईद पर आई सभी फिल्मों के छक्के छुड़ाएगी 'सिकंदर', पहले दिन करेगी ताबड़तोड़ कमाई

Sikandar Box Office Prediction Day 1: सलमान खान की 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अपने ओपनिंग कलेक्शन में अब तक ईद पर आई सभी फिल्मों को धूल चटा देगी.

Sikandar Box Office Prediction Day 1: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' इसी साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म का पोस्टर और टीजर सामने आ गया है जिसने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. वहीं हाल ही में 'सिकंदर' का पहला गाना जोहरा जबीं भी रिलीज हो गया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है. 

'सिकंदर' की रिलीज के लिए मेकर्स ने ईद 2025 को चुना है, हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. इससे पहले भी सलमान खान की कई फिल्में ईद पर थिएटर्स में दस्तक दे चुकी हैं. वहीं शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस भी ईद के मौके पर ही रिलीज हुई थी. कोइमोई की मानें तो 'सिकंदर' अपने ओपनिंग कलेक्शन में अब तक ईद पर आई सभी फिल्मों को धूल चटा देगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

'सिकंदर' का ओपनिंग डे प्रीडिक्शन (Sikandar Opening Day Box Office Prediction)
सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' इस साल ईद पर रिलीज हो रही इकलौती बॉलीवुड फिल्म है. यानी फिल्म का किसी और मूवी के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव नहीं होगा. ऐसे में 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 45 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. अगर फिल्म फ्राइडे (28 मार्च) रिलीज होती है तो दूसरे दिन वीकेंड होगा और अगर संडे (30 मार्च) को रिलीज होती है तो अगले दिन ईद की छुट्टी हो सकती है, दोनों की हालत में 'सिकंदर' दूसरे दिन 60 करोड़ तक का कारोबार भी कर सकती है.

ईद पर रिलीज हुई टॉप 10 फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन

  • भारत (2019)- 42.30 करोड़
  • रेस 3 (2018)- 38.14 करोड़
  • सुल्तान (2016)- 36.54 करोड़
  • बजरंगी भाईजान (2015)- 36.60 करोड़
  • चेन्नई एक्सप्रेस (2013)- 33.10 करोड़
  • किक (2014)- 29 करोड़
  • किसी का भाई किसी की जान (2023)- 25.75 करोड़
  • एक था टाइगर (2012)- 23 करोड़
  • ट्यूबलाइट (2017)- 21.15 करोड़
  • बॉडीगार्ड (2011)- 21 करोड़

'सिकंदर' की स्टार कास्ट (Sikandar Star Cast)
साजिद नाडियाडवाला की प्रोड्यूस की गई फिल्म 'सिकंदर' को एआर मुर्गदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिक मंदना लीड रोल में हैं. वहीं सत्यराज, काजल अग्रवाल, अयान खान, शरमन जोशी और अंजिनी धवन भी फिल्म का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय संग कोणार्क गोवारिकर की शादी में पहुंचे अभिषेक बच्चन, व्हाइट में की ट्विनिंग

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 7 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 7 बजे तक का कलेक्शन
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हटेगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget