एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Antim Ardas: बेटे सिद्धू को याद कर आंसू नहीं रोक पाए पिता, पूछा- मेरे बेटे को किस गलती की सजा मिली?

Sidhu Moose Wala Antim Ardas: पंजाब के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आत्मा की शांति के लिए आज अंतिम अरदास रखी गई. इस दौरान फैंस का सैलाब अपने चहेते सिंगर को अंतिम अरदास देने पहुंचा.

Sidhu Moose Wala Antim Ardas: पंजाब के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आत्मा की शांति के लिए आज अंतिम अरदास रखी गई. इस दौरान फैंस का सैलाब अपने चहेते सिंगर को अंतिम अरदास देने पहुंचा. इस दौरान सिद्धू के पिता बलकौर सिद्धू ने भी अपने बेटे को याद किया. गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के बाद भावुक पिता ने उनके फैंस के साथ सिद्धू से जुड़ी कईं बातें बताईं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके नाम को लेकर चल रही कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर वो कितना परेशान थे. 

सिद्धू के पिता ने कहा, 'मेरे बेटा कभी किसी का बुरा नहीं चाहता था और न उसने कभी किसी का बुरा चाहा. वो एक बार मेरे गले लगकर खूब रोया था. उसने कहा कि बापू मैं तो किसे दे नाल माड़ा नी कित्ता फेर सारे विवाद मेरे नाम दे नाल ही क्यों जुड़ जांदे ने.' इतना ही नहीं पिता की मौत पर दुखी पिता ने कहा कि वो इस बात से दुखी हैं कि आज तक उन्हें ये नहीं पता कि आखिर उनके बेटे को किस बात की सजा मिली है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ꧁🅼🅄🆂🄺🅰︎🄽 ❤︎❣︎❤︎ 🆂🄰🅷🄸🅻꧂ (@sahil_aulakh_12)

इतना ही नहीं बलकौर सिद्धू ने ये भी कहा कि वो आने वाले 10-15 सालों तक अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला को जिंदा रखने की कोशिश करेंगे. उन्होंने आगे कहा, 'मैं सिद्धू मूसेवाला को उसके गानों के जरिए, उसकी यादों के जरिए 10-15 साल तक जिंदा रखना चाहता हूं.' सिद्धू की कामयाबी को लेकर उन्होंने कहा कि वह जो बना अपने दम पर बना. बलकौर सिंह ने कहा कि हमारे आर्थिक हालात ठीक नहीं थे. मैं उसे जेब खर्च भी नहीं के पाता था. उसने अपनी मेहनत से 12वीं की. उसने कभी मुझे पैसों के लिए तंग नहीं किया. उन्होंने कहा कि जब भी उसे पैसों की जरूरत होती थी, तो वह अपना गाना बेचकर पैसे जुटाता था. बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी उसने कभी अपनी जेब में पर्स नहीं रखा. उसे पैसों की जरूरत होती थी तो मुझसे ही मांगता था. वह जब भी घर से निकलता था तो हमेशा पैर छूकर निकलता था. वह हमेशा अपनी मां के गले लगकर घर से बाहर जाता था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH ♥️ ( Sehaj ) (@diljit_06.fanpage)

सिद्धू के पिता के साथ-साथ उनकी मां चरण कौर भी इस दौरान काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने उनके फैंस से अपील की कि वो शुभ की बातों का मानें और अपनी पग और मात-पिता का सत्कार करें. अगर उनके फैंस ये मानेंगे तो ये उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jaatdevta💀 (@the_jaats__)

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.  उनकी हत्या में गैगस्टर कुलदीप बिश्नोई के गैंग का नाम सामने आ रहा है. पुलिस मूसेवाला के सभी कातिलों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने मूसेवाला की मां संग वीडियो किया शेयर, कही ऐसी बात आप भी हो जाएंगे हैरान

Jan Gana Mana के लिए पूजा हेगड़े ने मेकर्स से ली इतनी मोटी रकम, जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ की हुई धुआंधार शुरुआत, ओपनिंग डे पर बनाया ये रिकॉर्ड
Batwara 1947 Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत
कौन हैं पूरन गब्बी? इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' में खूंखार विलेन बनकर लूटी महफिल
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी से भिड़ा ये एक्टर, जानिए कौन हैं पूरन गब्बी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget