एक्सप्लोरर

Siddharth Shukla's Last Song: सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना 'जीना जरूरी है' रिलीज , विशाल कोटियन के साथ आए नजर

Siddharth Shukla's Last Song: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को लगभग एक साल हो गया है. 'जीना जरूरी है' गाने के रिलीज होने के साथ ही फैंस को सिद्धार्थ को एक बार आखिरी बार देखने को मिलेगा. 

Siddharth Shukla's Last Song: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की दुखद मौत को लगभग एक साल हो गया है. 'जीना जरूरी है' गाने के रिलीज होने के साथ ही फैंस को सिद्धार्थ को एक बार आखिरी बार देखने को मिलेगा. 'बिग बॉस 15' के प्रतियोगी विशाल कोटियन भी इस गाने का हिस्सा हैं.

अभिनेता विशाल कोटेन के साथ सुरेश भानुशाली और फोटोफिट म्यूजिक ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को सिंगल 'जीना जरूरी है' के लॉन्च के साथ श्रद्धांजलि दी. गाने में सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल कोटियन के साथ दीपिका त्रिपाठी हैं. गाने की शूटिंग ओडिशा में हुई है. 'जीना जरूरी है' यूट्यूब पर रिलीज हो गई है.

सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुए विशाल

सिद्धार्थ के साथ आखिरी बार काम करने वाले विशाल भी उन्हें याद कर भावुक हो गए. उन्होंने कहा, "सिद्धार्थ इस वीडियो में मेरे लिए सिर्फ एक सह-अभिनेता नहीं थे, वह दो दशकों से मेरे करीबी दोस्त थे. 'जीना जरूरी है' एक खूबसूरत प्रेम कहानी है जहां सिद्धार्थ और मैं इस गाने में भाइयों की भूमिका निभाते हैं. हमने इस गाने को साल 2019 में शूट किया था."

उन्होंने कहा, "सद्धार्थ 'बीग बॉस' में चला गया और निर्माताओं को इसे घर से बाहर आने के बाद रिलीज करना था, लेकिन फिर कोविड आ गया और फिर रिलीज रुक गई. जब हम रिलीज की तारीख की तलाश में थे, तो हमने सिद्धार्थ भाई के निधन की सबसे दुखद घटना सुनी. मैं सुन्न हो गया था, मुझे विश्वास भी नहीं हो रहा था कि ऐसा हो गया है.''

'बिग बॉस' में सिद्धार्थ के कार्यकाल ने उन्हें एक बड़ा प्रशंसक आधार दिया. 'बिग बॉस 13' के बाद शहनाज गिल के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Photofit Music Company (@photofit_music_company)

वह आगे कहते हैं- "निर्माता भावनात्मक कारणों से निधन के तुरंत बाद वीडियो जारी नहीं करना चाहते थे क्योंकि यह वीडियो से बहुत संबंधित है. उन्होंने आखिरकार आज गाना रिलीज करने का फैसला किया. मुझे खुशी है कि इसे रिलीज कर दिया गया है क्योंकि प्रशंसकों को सिद्धार्थ शुक्ला को आखिरी बार देखने को मिलेगा. यह उनका आखिरी काम है. मैं चाहूंगा कि प्रशंसक आखिरी बार टेलीविजन के सबसे बड़े आइकन को देखें और अपना सारा प्यार दें. यह वीडियो उन्हें रुला देगा. जब भी मैंने इसे देखा है, मैं हर बार भावुक हो गया हूं."

अभिनेता विशाल कोटियन के साथ सुरेश भानुशाली और फोटोफिट म्यूजिक ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को सिंगल 'जीना जरूरी है' के लॉन्च के साथ श्रद्धांजलि दी. गाने में सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल कोटियन के साथ दीपिका त्रिपाठी हैं. गाने की शूटिंग ओडिशा में हुई है. 'जीना जरूरी है' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है.

यहां देखें वीडयो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget