एक्सप्लोरर

'अय्यारी' और 'पैडमैन' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले सिद्धार्थ, ''ये चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाला है''

9 फरवरी को रिलीज होने वाली 'अय्यारी' और 'पैडमैन' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि यह चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाला है लेकिन अब बहुत देर हो गई है.

नई दिल्ली: फिल्म 'अय्यारी' के लीड रोल निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का मानना है कि 'अय्यारी' और अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' के बीच 9 फरवरी को होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैस को रोका जा सकता था. उन्होंने कहा कि बहरहाल, अब सब कुछ अच्छा होने की उम्मीद ही की जा सकती है. देशभक्ति पर बनी 'अय्यारी' को गणतंत्र दिवस पर लम्बे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए 25 जनवरी को रिलीज किया जा रहा था.

पहले इसी दिन रिलीज हो रही 'पैडमैन' से बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत होने वाली थी. 'पद्मावत' के 25 जनवरी को रिलीज होने का अंतिम फैसला आने के बाद 'अय्यारी' के निर्माताओं ने 'पद्मावत' और 'पैडमैन' से टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख 9 फरवरी कर दी.

यूपी के सीएम योगी से मुलाकात के बाद 'पद्मावत' देखने को तैयार करणी सेना

इसके बाद, अक्षय कुमार ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के समर्थन में और उनके आग्रह पर 'पद्मावत' को किसी टकराव से बचाने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट भी 9 फरवरी कर दी. इससे एक बार फिर 'अय्यारी' और 'पैडमैन' एक ही दिन बॉक्स आफिस पर आमने-सामने आ गईं.

इसके बारे में पूछने पर सिद्धार्थ ने आईएएनएस से कहा, "हां, यह चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाला है लेकिन अब बहुत देर हो गई है. अब हम क्या कर सकते हैं? देखिए, सबसे पहले रिलीज डेट हमने घोषित की. फिर 'पैडमैन' के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीड डेट बताई. हम इतने विनीत थे कि टकराव से बचने के लिए हमने अपनी फिल्म की रिलीज टाल दी."

Secret Superstar China Box Office: तीसरे दिन जबरदस्त कमाई के साथ फिल्म ने कमा लिए 175 करोड़

उन्होंने कहा, "इस स्थिति से पहले ही बचा जा सकता था. वे लोग दूसरों का सम्मान करते हुए अपनी रिलीज डेट रोक सकते थे. मुझे 'पैडमैन' के निर्माताओं से यह उम्मीद नहीं थी कि वह अपनी फिल्म को हमारी फिल्म के साथ रिलीज करेंगे, विशेषकर दूसरी बार. हमने सोचा था कि हम अपनी फिल्म अकेले रिलीज करेंगे."

उन्होंने कहा, "अंत में फिल्म की किस्मत जो होगी, वही होगा. हम अपनी फिल्म को लेकर आश्वस्त हैं, इसका अपना दर्शक वर्ग है. अब जब हम कुछ नहीं कर सकते हैं तो हम सबसे बेहतर की उम्मीद ही कर सकते हैं."

'अय्यारी' में सिद्धार्थ ने सेना के एक ऐसे अफसर का किरदार निभाया है जिसका उसके वरिष्ठ अधिकारी से वैचारिक मतभेद है. वरिष्ठ अधिकारी का किरदार मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, अनुपम खेर और नरीरुद्दीन शाह ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Krishnavataram Part 1 Closing Collection: 'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की नई नवेली दुल्हन, वीडियो वायरल
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की दुल्हन
Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget