एक्सप्लोरर

एक होर्डिंग ने बदली कृति खरबंदा की किस्मत, ऐसे मिला फिल्मों में पहला मौका

दिल्ली में जन्मीं कृति खरबंदा को एक होर्डिंग से पहला तेलुगु फिल्म ऑफर मिला. 2009 में डेब्यू के बाद 'शादी में जरूर आना' से पहचान मिली और 2024 में पुलकित सम्राट से शादी की.

एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों में पहचान बनाने से पहले तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में काम किया. कभी वह अपनी खूबसूरती और मॉडलिंग को लेकर चर्चा में रहीं, तो कभी अपने  एक्टिंग से लोगो का दिल जीता.  

कृति का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था. वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थीं और मॉडलिंग भी करती थीं. इसी दौरान एक विज्ञापन के होर्डिंग पर लगी उनकी तस्वीर ने एक फिल्ममेकर का ध्यान खींचा और यहीं से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत का रास्ता खुला.

एक होर्डिंग ने बदली किस्मत

कृति खरबंदा का जन्म 29 अक्टूबर 1990 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्वेलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा हासिल किया. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले ही वह विज्ञापनों में काम करने लगी थीं. बचपन में उन्होंने एक आइसक्रीम के विज्ञापन में काम किया था. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग जारी रखी और कई ब्रांडों के विज्ञापनों में नजर आईं.


एक होर्डिंग ने बदली कृति खरबंदा की किस्मत, ऐसे मिला फिल्मों में पहला मौका

कृति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि चेन्नई में एक सुपरमार्केट चेन के विज्ञापन वाले होर्डिंग पर उनकी तस्वीर लगी थी. फिल्ममेकर राज पिपल्ला की नजर उस तस्वीर पर पड़ी. उस समय वह अपनी तेलुगु फिल्म के लिए नई अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे. कृति की तस्वीर देखने के बाद उनकी टीम ने उनसे संपर्क किया और ऑडिशन के लिए बुलाया.

शुरुआत में कृति को लगा कि शायद उनके साथ मजाक हो रहा है, लेकिन जब वह हैदराबाद पहुंचीं तो उन्हें समझ आया कि फिल्ममेकर उन्हें सच में अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं. कृति ने ऑडिशन दिया और करीब 150 लड़कियों में से उनका सेलेक्शन हुआ. परिवार की सलाह के बाद उन्होंने यह मौका स्वीकार कर लिया. इस तरह 2009 में आई तेलुगु फिल्म 'बोनी' से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई. फिल्म में उनके साथ सुमंत नजर आए थे.

'बोनी' के बाद कृति ने 2010 में कन्नड़ फिल्म 'चिरू' से वहां के सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में लगातार काम किया. 2013 में आई कन्नड़ फिल्म 'गूगली' उनके करियर के लिए अहम साबित हुई. इस फिल्म में यश उनके साथ थे. फिल्म की सफलता के बाद कृति को साउथ सिनेमा में कई नए मौके मिले.

बॉलीवुड में ऐसे मिली पहचान

हिंदी फिल्मों में उनका डेब्यू 2016 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'राज रीबूट' से हुआ. हालांकि, उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच खास पहचान 2017 में आई फिल्म 'शादी में जरूर आना' से मिली. इसमें उन्होंने आरती शुक्ला का किरदार निभाया था. उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया और कई लोग उन्हें उनके असली नाम की जगह आरती कहकर बुलाने लगे.इसके बाद कृति 'गेस्ट इन लंदन', 'यमला पगला दीवाना फिर से', 'हाउसफुल 4', 'पागलपंती', 'तैश' और '14 फेरे' जैसी फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई.

कृति को 2015 में कन्नड़ फिल्म 'सुपर रंगा' के लिए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का पुरस्कार मिला. 2019 में उन्हें लोकमत स्टाइलिश अवॉर्ड्स में मोस्ट स्टाइलिश राइजिंग स्टार का सम्मान मिला. वहीं, 2020 में फिल्म 'हाउसफुल 4' के लिए लायंस गोल्ड अवॉर्ड्स में उन्हें कॉमिक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया.

पुलकित सम्राट से की शादी

निजी जिंदगी की बात करें तो कृति ने  एक्टर पुलकित सम्राट के साथ 15 मार्च 2024 को शादी की. दोनों की मुलाकात फिल्मों में साथ काम करने के दौरान हुई थी. उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी कर ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' में अरमान मलिक ने गाया कन्नड़ गाना, बोले- स्टूडियो में साथ नहीं थे, पर ए आर रहमान सर ने किया भरोसा
'रामायण' में अरमान मलिक ने गाया कन्नड़ गाना, बोले- स्टूडियो में साथ नहीं थे, पर ए आर रहमान सर ने किया भरोसा
'मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं...' प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग मनाया करवा चौथ
'मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं...' प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग मनाया करवा चौथ
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
Karwa Chauth LIVE Updates: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget