एक्सप्लोरर

खुशी कपूर से शिल्पा शेट्टी तक, कौन-कौन है लाबुबू डॉल्स का दीवाना, एक ने तो इन पर खर्च कर दिए लाखों

Labubu Dolls Craze in Celebs: बॉलीवुड सितारों में इन दिनों लाबुबू डॉल्स का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, अब सेलेब्स स्टाइलिश एक्सेसरी के नाम पर हर जगह लाबुबू डॉल्स कैरी करते हैं.

लाबुबू एक थोड़ी सी अजीब सी दिखने वाली डॉल है. इसकी शुरुआत साल 2015 में द मॉन्स्टर्स नाम की बुक से हुई थी. लेकिन आज यह पॉप मार्ट नाम की कंपनी की सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग वाली डॉल बन गई है. ये डॉल एक ऐसे बॉक्स में मिलती है जिसे खोलने तक ये नहीं पता चलता कि अंदर कौन सी डॉल है. 

वहीं, एक खास बात ये भी है कि ये डॉल का क्रेज अब केवल बच्चों तक ही नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे भी इसे अपने फैशन और स्टाइल का हिस्सा बना चुके हैं. वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लाबुबू डॉल्स दिखाते रहते हैं. तो चलिए आज हम इस चर्चा पर ही बात करेंगे.

खुशी कपूर और औरी की मस्ती

एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें दिखाया गया था कि खुशी कपूर अपने पापा बोनी कपूर को अपनी लाबुबू डॉल दिखा रही होती हैं, तभी फिर बोनी कपूर भी अपनी लाबुबू डॉल दिखा देते हैं. बता दें कि बोनी कपूर जिस लाबुबू की बात कर रहे थे, वो औरी थे, जो बड़ी सी लाबुबू की कॉस्ट्यूम में फर्श पर बैठे हुए थे. फैंस को ये वीडियो काफी मजाकिया लगी. 

इस वीडियो पर यूजर्स के साथ- साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन्स देखने को मिले हैं. एक यूजर ने इन्हें लिखा कि इनका तो अलग ही मल्टीवर्स चल रहा है, तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये वाला लाबुबू का लिमिटेड एडिशन ही है. 

वहीं अनन्या पांडे ने भी इस पर रिएक्शन देते हुए कहा, अब मुझे पता चला की ये लाबुबू इतने डरावने क्यों होते हैं.

शिल्पा शेट्टी का लग्जरी लाबुबू कलेक्शन 

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी को काफी सारी लाबुबू डॉल्स के साथ स्पॉट किया गया था. उन्होंने अपने बैग पर काफी सारी लाबुबू डॉल्स लटकाई हुई थीं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनके उस पूरे कलेक्शन की कीमत एक लाख रुपये तक की बताई जा रही है. 

पैपराजी को देखकर शिल्पा शेट्टी ने अपने बैग के साथ काफी सारे पोज में फोटोज क्लिक कराईं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थीं. 


खुशी कपूर से शिल्पा शेट्टी तक, कौन-कौन है लाबुबू डॉल्स का दीवाना, एक ने तो इन पर खर्च कर दिए लाखों

मौनी रॉय ने भी 7 जुलाई 2025 को अपने सोशल मीडिया पर अपने लाबुबू डॉल्स के कलेक्शन की तस्वीर शेयर की थी, जिसे उन्होंने अपनी प्लश आर्मी बताया. उनके इस कलेक्शन को देखकर ये साफ पता चलता है कि वो इस ट्रेंड को कितनी सीरियसली ले रही हैं. 

ट्विंकल खन्ना की फिलॉसफी भरी पोस्ट

8 जून 2025 को ट्विंकल खन्ना ने भी अपने सोशल मीडिया पर लाबुबू डॉल्स की पोस्ट शेयर की थी. पोस्ट को शेयर करके उन्होंने लिखा कि इन डॉल्स का प्लैटॉनिक लव है. उन्होंने फिर मजाक में लिखा कि लाबुबू हमें छोड़कर नहीं जा सकते, लेकिन हां चोरी जरूर हो सकते हैं, क्योंकि हमें नहीं पता कि इनके बॉक्स के अंदर क्या है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

लाबुबू डॉल्स अब केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि बड़ों या सेलेब्स के  भी स्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं. ये डॉल्स अब सोशल मीडिया पर स्टार वेल्यू के मुकाबले बन चुके हैं. जैसे पहले फोन कवर्स या बैग दिखाना फैशन में था, वैसे ही अब लाबुबू भी दिखाना फैशन  में आ गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
Vande Matram Debate:  नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta,  दरबार साहिब जाकर टेका  माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live
Parliament Session: 6 वें दिन भी इंडिगो की बदइंतजामी का मुद्दा विपक्ष ने संसद में उठाया । Congress
Elvish Yadav ने बताया अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Web-Series Lead Role “Rajveer” और Aukaat Ke Bahar सपनों की कहानी
Parliament Session: 'ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी लोग..', Akhilesh Yadav का पलटवार | SP | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
IndiGo का लाखों यात्रियों के साथ धोखा! सेल में टिकटें बेचकर बाद में उड़ानें रद्द, नवंबर–दिसंबर की प्लानिंग एक्सपोज़
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
Vande Matram Debate:  नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
नेहरू पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, भड़क गए गौरव गोगोई, बोले- 'दाग नहीं लगा सकते'
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
रणवीर से संजय दत्त तक, जानें- 'धुरंधर' में किस स्टार ने निभाया कौन सा रियल लाइफ किरदार
रणवीर से संजय दत्त तक, जानें- 'धुरंधर' में किस स्टार ने निभाया कौन सा रियल लाइफ किरदार
Metro Jobs: इस शहर की मेट्रो ट्रेन में निकली वैकेंसी, होना चाहिए ये सर्टिफिकेट, ऐसे करें Apply
Metro Jobs: इस शहर की मेट्रो ट्रेन में निकली वैकेंसी, होना चाहिए ये सर्टिफिकेट, ऐसे करें Apply
Heart Attack In Women: 40 साल से कम उम्र की महिलाओं को ज्यादा क्यों पड़ता है हार्ट अटैक, क्यों मिस हो जाते हैं इसके वॉर्निंग साइन?
40 साल से कम उम्र की महिलाओं को ज्यादा क्यों पड़ता है हार्ट अटैक, क्यों मिस हो जाते हैं इसके वॉर्निंग साइन?
समय रैना वाले पनौती ने लगाई इंडिगो की लंका? वायरल वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी- यूजर्स हैरान
समय रैना वाले पनौती ने लगाई इंडिगो की लंका? वायरल वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी- यूजर्स हैरान
Embed widget