एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता के समर्थन में शिल्पा शेट्टी ने कहा, उनका दर्द मैं महसूस कर सकती हूं

तनुश्री ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा कि साल 2008 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया

   

मुंबई: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. ये मामला करीब 10 साल पुराना है, लेकिन #MeToo कैंपेन के तहत तनुश्री ने अब अपनी आपबीती सबके सामने रखी है. तनुश्री के आरोपों के बाद बॉलीवुड जगत से उनको काफी समर्थन मिला है. सोनम कपूर, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर और ट्विंकल खन्ना जैसे कई सितारों ने उनके हक में आवाज़ उठाई है. लेकिन समर्थन का ये सिलसिला अभी थमा नहीं है. अब शिल्पा शेट्टी ने तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद पर बयान दिया है.

सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों पर अपनी राय ज़ाहिर करते हुए शिल्पा ने कहा, “मुझे पूरी तरह से नहीं पता कि आखिर हुआ क्या है. लेकिन मुझे लगता है कि काम करने की जगहों पर किसी के भी खिलाफ चाहे वो महिला हो या पुरुष, किसी तरह की हिंसा या दबाव नहीं होना चाहिए. वो जिस तरह के ट्रॉमा से गुज़री हैं उसका दर्द मैं महसूस कर सकती हूं.”

ये है तनुश्री का आरोप

आपको बता दें कि तनुश्री ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा कि साल 2008 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया. अब तनुश्री के आरोपों पर बॉलीवुड सितारों की भी प्रतिक्रियाओं का आना शुरू हो गया है. हालांकि कुछ बड़े सितारे अब भी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दे रहे हैं

शिल्पा से पहले कई सितारों ने तनुश्री के समर्थन में आवाज़ उठाई 

कंगना का बयान

बीते रोज़ पिंक विला को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने इस मामले पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात रखी. कंगना ने कहा, "मैं यहां कोई फैसला सुनाने के लिए नहीं हूं. ये न ही मेरी जगह है और न ही मेरा मकसद. जो उनके साथ हैरेसमेंट हुआ उसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए मैं उनका समर्थन करती हूं. ये उनका मौलिक अधिकार है कि वो और आरोपी दोनों ही इस बारे में खुलकर बात करें. इस तरह की बातें समाज में जागरुकता फैलाने के लिए काफी जरूरी हैं. बदकिस्मती से जिस तरह से अधिकांश भारतीय पुरुष को उनकी माएं पाल पोसकर बड़ा करती हैं उससे उनमें peeing से पहले ढक्कन उठाने जैसी बुनियादी शिष्टाचार की भी कमी है."

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया

अभिनेता फरहान अख्तर ने लिखा कि यहां दस साल पहले अपने करियर की चिंता करते हुए तनुश्री दत्ता चुप रही थीं. अब भी उन्होंने अपना बयान नहीं बदला है. उनके साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए, ना कि उनके इरादे पर सवाल उठाने चाहिए. प्रियंका चोपड़ा ने फरहान की पोस्ट पर शुक्रवार को टिप्पणी की कि दुनिया को पीड़ित पर भरोसा करना चाहिए.

अर्जुन कपूर का बयान 

तनुश्री दत्ता से जुड़े सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा, “मैंने हमेशा महिलाओं की बराबरी और इज़्ज़त के लिए अपना समर्थन दिया है, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो ये बहुत गलत है. तनुश्री दत्ता के साथ जो हुआ है उसके बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है. लेकिन इस तरह से अपनी आपबीती सुनाने के लिए हिम्मत चाहिए. अगर ऐसा हुआ है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है और पूरी इंडस्ट्री को इस तरह के मामलों में स्टैंड लेना चाहिए.”

ये है पूरा मामला 

साल 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स रहीं तनुश्री दत्ता ने कहा, ''हमारा देश इस वक्त एक कपटी समाज बन चुका है और लोग लगातार ये पूछते हैं कि आखिरी #MeeToo मूमेंट बॉलीवुड में सफल क्यों नहीं हुई ? ये मूमेंट देश में सफल नहीं हुई क्योंकि हमारा समाज सुनने और स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है. मेरे साथ साल 2008 में जो हुआ मैंने उसके बारे में खुलकर बोला. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से मेरी सपोर्ट में कोई नहीं आया.''

तनुश्री दत्ता ने आगे कहा, ''पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने देखा मेरे साथ कैसा सुलूक हुआ और दो तीन दिन तक न्यूज चैनलों पर ये खबरें दिखाई गई लेकिन कोई भी मेरे समर्थन में नहीं आया. आज भी इसे लेकर हमारी इंडस्ट्री इसे लेकर खामोश है. ये वो समाज है जो महिला के साथ नहीं बल्कि महिला खिलाफ के आवाज उठाता है. ''

साल 2008 में क्या हुआ था? 

तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में तनुश्री दत्ता एक फिल्म 'हॉर्न ओके' प्लीज के लिए एक डांस नंबर शूट कर रही थी इसी दौरान एक नामी एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की. तनुश्री ने बताया ,''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ फिल्म में एक इंटिमेट सीन सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ तौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

तनुश्री दत्ता उस वक्त इतनी बुरी तरह से परेशान हो गईं कि उन्होंने ये फिल्म ही छोड़ दी. उनका कहना है कि वो आज भी उस बुरे अनुभव से उभरने की कोशिश कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

तनुश्री- नाना पाटेकर विवाद: सलमान बोले- इस बारे में नहीं पता तो अमिताभ ने कहा- न मैं तनुश्री न नाना पाटेकर, कैसे उत्तर दूं 

जीक्यू अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर जलवे बिखेर चुकी दीपिका फिर नजर आई रेड हॉट लुक में  

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आए प्रियंका और सोनम जैसे दिग्गज सितारे, जानें किसने क्या कहा 

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर, बोलीं- तनुश्री की बात पर भरोसा है 

ऐसे मिला था सलमान, अरबाज को फिल्म का हीरो और अर्पिता का दुल्हा 

तनुश्री दत्ता के खुलासे पर अर्जुन कपूर बोले, उन्होंने जो कहा उसके लिए हिम्मत चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Theater Release: 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक, थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?
थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?
'मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश कौशिक था', दोस्त को याद कर इमोशनल हुए अनिल कपूर
'मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था', दोस्त की याद में बोलें अनिल कपूर
टॉम क्रूज को मिलेगा AFI लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें कब और कहां होगा इवेंट
टॉम क्रूज को मिलेगा AFI लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें कब और कहां होगा इवेंट
अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? आरव के साथ विदेश से शेयर की फोटो
अक्षय के बेटे को डेट कर रहीं अनन्या? आरव के साथ विदेश से शेयर की फोटो

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget