एक्सप्लोरर

पेरिस में Raj Kundra संग रोमांटिक हुईं Shilpa Shetty, सेल्फी शेयर कर दिखाई पति की झलक

Shilpa Shetty Selfie With Raj Kundra: पिछले साल कथित रूप से पोर्न प्रोडक्‍शन एंड डिस्‍ट्रीब्‍यूशन केस में फंसने के बाद से राज कुंद्रा ने खुद को सोशल मीडिया और पैपराजियों से दूर कर लिया है.

Shilpa Shetty On Paris Vacation: शिल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने फैंस को हमेशा अपडेट रखती हैं. इस वक्‍त वह पेरिस में अपनी पूरी फैमिली के साथ छुट्टियां मना रही हैं. वहां से उन्‍होंने कई तस्‍वीरें और वीडियो इंस्‍टाग्राम पर साझा की हैं. मगर इन सबके बीच एक तस्‍वीर पर फैंस की नजरें टिक गई हैं. अब जिस तस्‍वीर में राज कुंद्रा (Raj Kundra) नजर आएंगे, उसको लेकर चर्चा होना तो लाजिमी है. 

पिछले साल कथित रूप से पोर्न प्रोडक्‍शन एंड डिस्‍ट्रीब्‍यूशन केस में फंसने के बाद से राज कुंद्रा ने खुद को सोशल मीडिया और पैपराजियों से दूर कर लिया है. पब्लिक एपियरेंस भी ना के बराबर है. कभी-कभार मुंह छिपाकर पैपराजियों से बचते हुए भी नजर आए हैं. मगर शिल्‍पा ने उनकी एक झलक दिखलाकर इंटरनेट पर लोगों को चर्चा का विषय दे दिया है. 

शिल्‍पा इस वक्‍त पेरिस में पति राज कुंद्रा,  दोनों बच्‍चों वियान और समीशा के अलावा मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी के साथ मौजूद हैं. वह पेरिस में पूरी फैमिली के साथ क्‍वालिटी टाइम एंज्‍वॉय कर रही हैं. खास तौर से पति राज कुंद्रा के साथ. तस्‍वीर तो यही कहानी बयां कर रही है. जिस तस्‍वीर की इतनी चर्चा हो रही है, उसमें शिल्‍पा अपने पति राज के साथ एफिल टॉवर के सामने रोमांटिक सेल्‍फी (Shilpa Shetty Selfie) लेती नजर आ रही हैं. 


पेरिस में Raj Kundra संग रोमांटिक हुईं Shilpa Shetty, सेल्फी शेयर कर दिखाई पति की झलक

दरअसल, शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्‍यम से दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वह एफिल टावर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. दूसरी तस्‍वीर में पति राज कुंद्रा के साथ दिख रही हैं. 

तस्‍वीरों के अलावा शिल्‍पा ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें वह एफिल टावर के सामने इठलाती-इतराती नजर आ रही हैं. इससे साफ लग रहा है कि वह अपनी छुट्टियां अच्‍छे से मना रही हैं. हाल ही में मां सुनंदा शेट्टी के साथ लंदन की सैर करती तस्‍वीरें भी शिल्‍पा ने शेयर की थीं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्‍पा (Shilpa Shetty) ओटीटी पर डेब्‍यू करने जा रही हैं. वह रोहित शेट्टी की अपकमिंग प्रोजेक्‍ट में एक सख्‍त पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगी. इस साल रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज में विवेक ओबरॉय और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा भी हैं. हाल ही में शिल्‍पा की फिल्‍म ‘निकम्‍मा’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

यह भी पढ़ें: Video: फैंस ने इवेंट में Deepika Padukone को कहा I Love You, एक्ट्रेस बोलीं- 'अब मैं शादीशुदा महिला हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget